{"_id":"5e88a7488ebc3e768d063cde","slug":"during-lockdown-police-and-home-guard-personnel-handle-stricktly-those-who-roam-in-streets-without-masks-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर मास्क घरों से निकलने वालों से कराईं उठक-बैठक, बाइक पर दो लोग सवार होकर निकले तो भेजा गया पैदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर मास्क घरों से निकलने वालों से कराईं उठक-बैठक, बाइक पर दो लोग सवार होकर निकले तो भेजा गया पैदल
Sat, 04 Apr 2020 08:57 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 04 Apr 2020 08:57 PM IST
सार
लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर बगैर मास्क घूमने वालों से पुलिस और होमगार्ड कर्मियों ने उठक-बैठक करवाई। इसी प्रकार बाइक या स्कूटी पर दो लोग सवार होकर निकले तो उन्हें उतारकर पैदल भेजा गया।
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान जांच में जुटी दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर बगैर मास्क घूमने वालों से पुलिस और होमगार्ड कर्मियों ने उठक-बैठक करवाई। इसी प्रकार बाइक या स्कूटी पर दो लोग सवार होकर निकले तो उन्हें उतारकर पैदल भेजा गया। द्वारका के सेक्टरों में अधिकतर लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं, लेकिन सेक्टर-एक/दो के साथ मधु विहार, महावीर एंक्लेव और बिंदापुर जैसी कॉलोनियों में कुछ जगह इसकी अनदेखी की शिकायतें हैं। ऐसे लोगों को समझाने के लिए पुलिस, होमगार्ड के साथ-साथ एनसीसी कैडेट्स भी ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन
नियमों की अनदेखी करने वालों को रोककर कार्रवाई की जा रही है और गलती न दोहराने की हिदायत देकर भेजा जा रहा है। सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने बताया कि शाम के वक्त दवाइयां या जरूरी सामान खरीदने के लिए कुछ लोग निकलते हैं। उनसे वजह पूछने के बाद ही आगे जाने दिया जाता है। इस दौरान मास्क न पहनने वालों को रोक दिया जाता है।
विज्ञापन
रामायण-महाभारत के दौरान घरों में लॉक रहते जाते हैं लोग
सुरक्षाकर्मियों ने बातचीत में बताया कि सुबह 9 से 10 और दोपहर 12 से 1 बजे तक नियमों की अनदेखी की शिकायतें नहीं हैं, क्योंकि इस दौरान लोग बाहर नहीं निकलते। शाम को भी रामायण और महाभारत के प्रसारण के दौरान सड़कों पर लोग इक्का-दुक्का ही दिखते हैं। इस दौरान लॉकडाउन का पूर्ण पालन होता है।
विज्ञापन