फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   During electricity checking team filed an FIR against people who stole electricity by cutting cable of neighbo

आदत से बाज नहीं आ रहे बिजली चोर: अब पड़ोसी के तार में कटिया डाल हो रही विद्युत चोरी, रोज सामने आ रहे नए तरीके

Mon, 26 Jun 2023 09:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 26 Jun 2023 09:32 PM IST
सार

बिजली विभाग की टीमों ने चेकिंग अभियान चलाकर 20 से ज्यादा स्थानों पर बिजली चोरी पकड़कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच में कुछ ऐसे भी लोग पकड़े गए हैं जो पड़ोसी की केबल में कट लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे। पड़ोसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन
During electricity checking team filed an FIR against people who stole electricity by cutting cable of neighbo
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिजली चोर अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। रोज नए तरीके ढूंढ़कर बिजली चोरी कर रहे हैं। सोमवार को बिजली विभाग की टीमों ने चेकिंग अभियान चलाकर 20 से ज्यादा स्थानों पर बिजली चोरी पकड़कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

सरस्वती विहार निवासी महबूब की छत से पड़ोसी यासीन का बिजली का केबल गुजर रहा है। पिछले लंबे समय से महबूब अपने पड़ोसी के केबल में कट लगाकर बिजली उपयोग कर रहा था। वहीं, दूसरी ओर रूपनगर में भी ऐसा ही मामला सामने आया वहां पर सिकंदर अपने पड़ोसी अय्यूब की केबल में कट लगाकर बिजली ले रहा था। पड़ोसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। ऊर्जा निगम की टीम ने चेकिंग में दोनों के घर के लोड का आकलन किया तो कनेक्शन पर स्वीकृत लोड से आठ किलोवाट तक की ज्यादा खपत मिली। संदेह होने पर बिजलीकर्मियों ने छत पर जाकर जांच की तो बिजली चोरी का पता चला। दोनों पर खपत के अनुसार बिल बनाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रामपार्क एक्सटेंशन में बलगेंद्र सिंह को कटिया डालकर, संतरा देवी निवासी नसीब विहार को पोल से सीधे केबल कनेक्शन लेकर, भारत सिटी में सुशीला देवी को मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी करते हुए पाया गया। नाहल में साकिर, असर, तैय्यब, रेहान, मोहसिन, सदाकत, जाहिद, वकील, नसीबुद्दीन, रहीश, सदाकत, सलीम, शाहिद अली, बाबा उम्मेद, यासीन को स्थायी संयोजन होते हुए भी कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया।

विज्ञापन

पांच किलोमीटर लंबा बिजली का तार चोरी
मसूरी थाना क्षेत्र के नूरपुर में किसान के खेत पर लगे ट्रांसफार्मर से चोरों ने पांच किलोमीटर लंबा बिजली का तार चोरी कर लिया। इससे आसपास के 10 से ज्यादा नलकूप किसानों की आपूर्ति ठप हो गई। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नूरपुर में किसान नवाब के खेत में जोड़ा ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इस लाइन से किरनपाल, राजू, टीकम, अरूण, कपिल, राजकुमार समेत दस लोगों के नलकूपों पर बिजली की आपूर्ति हो रही है। रविवार को जब नवाब अपने खेत पर पहुंचे तो तार चोरी का पता चला। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस और उपकेंद्र को दी। नूरपुर उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता विपिन प्यासी ने बताया कि संभावना है कि चोरों ने पहले ट्रांसफार्मर को ट्रिप किया और उसके बाद चोरी की वारदात की। चोरी किए गए तार की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इसकी रिपोर्ट एंटी थेफ्ट थाने में दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed