{"_id":"5faaa9618ebc3e1a231f0fd1","slug":"durgesh-pathak-says-mcd-collects-221-crore-rupees-in-name-of-cashless-insurance-but-do-not-pay","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीडी ने कैशलेस बीमा के नाम पर वसूले 221 करोड़, भुगतान नहीं किया: दुर्गेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीडी ने कैशलेस बीमा के नाम पर वसूले 221 करोड़, भुगतान नहीं किया: दुर्गेश पाठक
Tue, 10 Nov 2020 08:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 10 Nov 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
एमसीडी (फाइल फोटो)
- फोटो : किशन कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी इन दिनों भाजपा शासित एमसीडी की कार्यशैली पर एक के बाद एक गंभीर सवाल खड़े कर रही है। अब आप पार्टी ने आरोप लगाया है कि एमसीडी ने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से कैशलेस स्वास्थ्य बीमा के नाम पर 221 करोड़ रुपया वसूला लेकिन कर्मचारियों को जरूरत पड़ने पर उन पैसों का भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक ने मंगलवार को भी पार्टी मुख्यालय पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन कर इस मामले में भाजपा शासित एमसीडी की निंदा की है। मां ने आरोप लगाया है कि एमसीडी ने कैशलेस स्वास्थ्य बीमा के नाम पर 34 हजार सेवानिवृत्त कर्मचारियों से करीब 221 करोड़ रुपए लिए।
विज्ञापन
लेकिन प्राइवेट अस्पतालों को उसने पैसे नहीं दिए। एमसीडी ने ग्रुप ए के सेवानिवृत्त कर्मचारियों से 1.20 लाख, ग्रुप बी से 78 हजार, सी से 54 हजार और ग्रुप डी से 30 हजार रुपए लिए। ताकि वे प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे। इस दौरान पूर्वी व उतरी दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष मनोज त्यागी और विकास गोयल भी मौजूद थे।
विज्ञापन