{"_id":"6529aad038044c20000a75f5","slug":"durga-pooja-from-chandrayaan-and-mission-aditya-to-the-new-parliament-house-a-glimpse-will-be-seen-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durga Pooja Delhi : इस बार कुछ हटकर होगी सजावट, चंद्रयान और मिशन आदित्य से लेकर नये संसद भवन की दिखेगी झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durga Pooja Delhi : इस बार कुछ हटकर होगी सजावट, चंद्रयान और मिशन आदित्य से लेकर नये संसद भवन की दिखेगी झलक
Sat, 14 Oct 2023 04:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 14 Oct 2023 04:45 AM IST
सार
दुर्गा पूजा पंडाल देश की सौम्य ताकत का अहसास कराएंगे। इनको संसद भवन की थीम पर सजाया रहा है। चंद्रयान व मिशन आदित्य की झलक भी यहां दिखेगी। जी-20 की कामयाबी को भी इनमें उकेरा जाएगा।
विज्ञापन
नये संसद भवन की तर्द पर सज रहा एक पंडाल...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार दुर्गा पूजा के पंडाल की थीम सबसे हटके होगी। दुर्गा पूजा पंडाल देश की सौम्य ताकत का अहसास कराएंगे। इनको संसद भवन की थीम पर सजाया रहा है। चंद्रयान व मिशन आदित्य की झलक भी यहां दिखेगी। जी-20 की कामयाबी को भी इनमें उकेरा जाएगा। एशियाई खेलों में देश के बेहतर प्रदर्शन की छटा भी बिखरी होगी। पंडालों की बनावट व सजावट के सहारे यह सब हकीकत बनेगा। दूसरी तरफ नवरात्र के दौरान तरह-तरह के कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पूजा समितियों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
नवरात्र के दौरान दिल्ली में जगह-जगह दुर्गा पंडाल लगाए जाते हैं, लेकिन सीआर पार्क, कालीबाड़ी रोड, मिंटो रोड, मयूर विहार फेज-1, दिलशाद गार्डन समेत उन इलाकों में इसे बड़े पैमाने पर मनाया जाता है, जहां बंगाली समुदाय के लोग ज्यादा रहते हैं। इस दौरान सीआर पार्क तो मिनी बंगाल नजर आता है। इन इलाकों के मनमोहक पंडाल व आकर्षक झांकियां दर्शकों का ध्यान खींचती हैं। दुर्गा पूजा समितियां इसमें तरह-तरफ के प्रयोग भी कर रही हैं। आयोजकों का कहना है कि हमारी कोशिश देश के विकास के साथ चलने की है। इसी वजह से इस बार बड़े पैमाने पर थीम में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
कोलकाता के कारीगर बना रहे पंडाल
सीआर पार्क में पंडाल की बनावट के साथ उसकी सजावट पर खास ध्यान है। इसमें बंगाली टच देने के लिए कोलकाता से कारीगर बुलाए गए हैं। दुर्गा मां की प्रतिमा भी पश्चिम बंगाल के मूर्तिकार तैयार कर रहे हैं। ज्यादातर पंडालों को लाल और सफेद रंग के पर्दों से सजाया जा रहा है। ईस्ट बंगाल डिस्प्लेस्ड पर्सन्स (इबीडीपी) के सचिव गौतम सेन चौधरी ने बताया कि दुर्गा पूजा पर सीआर पार्क मिनी बंगाल बन जाता है।
विज्ञापन
पूरी दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग यहां की दुर्गा पूजा देखने पहुंचते हैं। सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है, हर तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस के साथ समितियों ने सिक्योरिटी गार्ड की भी तैनाती की है। पार्किंग का अलग से पास होगा। नवरात्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। आरती प्रतियोगिता, धुनुची नृत्य और सिंदूर खेला जैसे खेल खेले जाएंगे। बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर और गुब्बारे फोड़ने की प्रतियोगिता रखी गई है। प्रतियोगिता में जीतने वाले को ईनाम भी मिलेगा।
इस बार पंडाल को नए संसद भवन के अनुरूप बनाया जा रहा है। प्रतिकृति एकदम वैसी ही होगी। वहीं, इसके निर्माण में जो भी सामग्री लग रही है, वह पूरी तरह से पर्यावरण अनुकूल है। सजावट के लिए बांस की लकड़ियों का सहारा लिया गया है।
-तमल रक्षित, अध्यक्ष, शारदा पार्क दुर्गा पूजा समिति, सीआर पार्क
तैयारी तकरीबन पूरी है। पंडाल की सजावट में जी-20 व चंद्रयान को दिखाया जाएगा। जगह-जगह इसके बड़े-बड़े होर्डिंग लगे होंगे। कोशिश देश की सांस्कृतिक व वैज्ञानिक प्रगति को दिखाने की है।
- एसएस बसाक, अध्यक्ष, मिंटो रोड दुर्गा पूजा समिति
मां की मूर्ति बनाने के लिए पश्चिम बंगाल से मिट्टी लेकर आया हूं। हम लोग 6 महीने पहले यहां आ गए थे। दिल्ली में सबसे बड़ी मां की प्रतिमा लगभग 14 फुट की होगी। इस बार मिट्टी के कपड़ों का ट्रेंड काफी चल रहा है। इसे देखते हुए ज्यादातर मूर्ति ऐसे ही तैयार की गई है।
-मानिक पाल, कोलकाता से दिल्ली आए मूर्तिकार