फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Durg police arrested vicious thief Lokesh Shriwas

Delhi: राजधानी में करीब 25 करोड़ की सबसे बड़ी चोरी के मामले में छत्तीसगढ़ से दो को पकड़ा, 25 किलो सोना बरामद

Fri, 29 Sep 2023 11:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 29 Sep 2023 11:49 AM IST
सार

Delhi Robbery Case: छत्तीसगढ़ पुलिस ने शातिर चोर लोकेश श्रीवास को 25 किलो सोना के साथ पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस को लोकेश श्रीवास के पास से 25 किलो सोना के अलावा नगदी और अन्य जेवरात भी बरामद हुए हैं। लोकेश के एक साथी को भी पुलिस ने पकड़ा है।

विज्ञापन
Durg police arrested vicious thief Lokesh Shriwas
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद सोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने शातिर चोर लोकेश श्रीवास और उसके साथी शिवा चंद्रवंशी को 25 किलो सोने के साथ पकड़ा है। पुलिस को लोकेश श्रीवास के पास से 25 किलो सोना के अलावा नगदी और अन्य जेवरात भी बरामद हुए हैं। आरोपी लोकेश ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली के जंगपुरा इलाके में ज्वेलरी शोरूम में करीब 20 घंटे तक रहा था। छत्तीसगढ़ के लोकेश श्रीवास (35) ने की है। लोकेश सुपरचोर बंटी की तर्ज पर अकेले ही पूरे देश में बड़ी चोरियां करता था। दिल्ली पुलिस ने छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त रूप से लोकेश श्रीवास को उसके साथी शिवा चंद्रवंशी के साथ बिलासपुर से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


चोरी का यह संपूर्ण माल दिल्ली में हुई चोरी का है। लोकेश की बिलासपुर एवं राजनांदगांव पुलिस को भी तलाश थी। इसके पूर्व भी लोकेश श्रीवास को दुर्ग पुलिस ने आकाशगंगा में पारख ज्वेलर्स में हुई चोरी के मामले में शत प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी। फिलहाल दुर्ग पुलिस लोकेश श्रीवास से अन्य मामले की पूछताछ कर रही है। आरोपी लोकेश ने वर्ष 2021 में दुर्ग छत्तीसगढ़ से 40 किलो सोना चुराया था। 

विज्ञापन

बिलासपुर में सात चोरियों को दिया अंजाम 
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पुलिस की एसीसीयू और सिविल लाईन थाने की टीम ने अपने यहां सात चोरियों को अंजाम देने वाले लोकेश श्रीवास को दुर्ग के स्मृतिनगर थाना क्षेत्र से पकड़ा है। 

आरोपी के पास से मिला दिल्ली लूट का सामान
उसके पास से दिल्ली में ज्वेलरी शोरूम से चोरी किए गए अठारह किलो से ज्यादा सोने को भी बरामद किया गया है। आरोपी के कब्जे से दिल्ली के जंगपुरा के ज्वेलरी शॉप में की गई चोरी का 18 किलो से ज्यादा सोना- हीरे के आभूषण और बिलासपुर, कवर्धा में हुई चोरी के मामले में ज्वेलरी भी जब्त की है। पुलिस को ये बड़ी सफलता एसपी संतोष सिंह के नेतृत्व में मिली है। दिल्ली पुलिस भी बिलासपुर पुलिस के संपर्क में है।
विज्ञापन

आरोपी ने कबूला जुर्म 
वहीं आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर राजधानी दिल्ली के जंगपुरा में सनसनीखेज ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की बात भी कबूल की। आरोपी के कब्जे से दिल्ली जंगपुरा में चोरी हुए 18 किलो से ज्यादा के सोना और हीरे के आभूषण बरामद किये गये हैं। आरोपी ने पूछताछ में कवर्धा निवासी अपने साथी शिवा चंद्रवंसी के बारे में भी जानकारी दी।

24 सितंबर 2023 को जंगपुरा में दिया था वारदात को अंजाम
बता दें कि दिल्ली के भोगल इलाके में 24 सितंबर की रात उमराव सिंह ज्वेलर्स शोरूम में 25 करोड़ की चोरी हुई थी। चोर चौथी मंजिल का ताला तोड़कर दुकान में घुसे, फिर स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार काटी थी। दिल्ली पुलिस ने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज मिलने का दावा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed