डंपिंग ग्राउंड: यज्ञ के बाद खोदना खुर्द में धरना समाप्त, नोएडा में आंदोलन खत्म करने पर चल रहा विचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोदना खुर्द में डंपिंग ग्राउंड के विरोध में चल रहा धरना बृहस्पतिवार को यज्ञ के साथ समाप्त हो गया है। सुबह सैकड़ों ग्रामीणों ने धरना स्थल पर यज्ञ किया। उसके बाद पंचायत की जीत की खुशी का इजहार किया। यज्ञ के बाद ग्रामीणों ने पंचायत की। पंचायत में धर्मपाल प्रधान ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को हर जनहित के मुद्दे पर एकजुटता के साथ अपनी मांग शासन, प्रशासन के सामने रखनी होगी। तभी शासन व प्रशासन को निर्णय बदलने के लिए बाध्य किया जा सकता है।
कपिल गुर्जर ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के साथ आने से आंदोलन को बल मिला था। यह क्षेत्र की जीत है। रामकुमार नागर ने कहा कि शासन-प्रशासन को लोगों के हितों को ध्यान में रखकर फैसले लेने चाहिए। पंचायत का संचालन मानवेंद्र भाटी और अध्यक्षता राजेंद्र नागर ने की।
सहयोग के लिए पूर्व चेयरमैन बिजेंद्र भाटी, अखिल भारतीय गुर्जर परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र भाटी, रूपेश वर्मा आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर नवीन भाटी, वेदराम भाटी, ब्रह्मपाल भाटी, विपिन खारी, सुखवीर आर्य, महेश भाटी, सुबोध भाटी, मनवीर भाटी, भीम सिंह, रोहित बैसोया समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
किन्नरों ने धरना स्थल पर जाकर किया विरोध
सेक्टर-123 में प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड को पूर्णरूप से हटाने के समर्थन में बृहस्पतिवार को किन्नर भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि आबादी के बीच किसी भी कीमत पर निकट भविष्य में डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने दिया जाएगा। संघर्ष समिति के नेता सुखवीर खलीफा ने बताया कि सीएम के निर्देश पर कूड़ा डालना बंद हो चुका है। आंदोलनकारी चाहते हैं कि प्राधिकरण आश्वस्त करे कि निकट भविष्य में यहां पर कूड़ा नहीं डाला जाएगा। ग्राउंड पर स्कूल या पार्क बना दिया जाए। इस मौके पर ओमवीर यादव, रवि पहलवान समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
हवन करके आंदोलन खत्म करने पर चल रहा विचार
नोएडा। संघर्ष समिति केनेता सूबे यादव ने बताया कि करीब एक माह से डंपिंग ग्राउंड के विरोध में धरना प्रदर्शन चल रहा है। दो बार आंदोलनकारियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका
है। इसी दबाव के कारण सीएम ने आबादी के 2 किलोमीटर दूर डंपिंग ग्राउंड बनाने के निर्देश दिए थे। उसी के तहत प्राधिकरण ने कूड़ा डालना बंद कर दिया था। आंदोलनकारी जिसकी मांग कर रहे थे, पहली मांग तो पूरी हो गई। चूंकि सेक्टर-123 में मास्टर प्लान में डंपिंग ग्राउंड है, इसे बदलने के लिए प्राधिकरण को बोर्ड बैठक में निर्णय लेना है। लिहाजा बैठक में यह तय किया गया है कि शुक्रवार को बैठक होगी। जिसमें धरना प्रदर्शन समाप्त करने पर विचार होगा। सभी लोग सीएम को धन्यवाद देंगे और हवन करने के बाद धरना समाप्त किया जा सकता है।