{"_id":"5c4a5222bdec2254606a6000","slug":"due-to-the-republic-day-many-roads-will-remain-closed-completely","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस: दिल्ली जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर, रेल-मेट्रो और सड़क यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस: दिल्ली जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर, रेल-मेट्रो और सड़क यातायात प्रभावित
Sat, 26 Jan 2019 09:32 AM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sat, 26 Jan 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस की परेड 26 जनवरी को सुबह 9.50 बजे शुरू हो जाएगी, जबकि परेड से संबंधित कार्यक्रम इंडिया गेट पर सुबह नौ बजे शुरू हो जाएंगे। परेड में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। परेड विजय चौक, राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और लाल किला चौक होते हुए लाल किला मैदान पहुंचेगी। दिल्ली के बॉडरों को 25 जनवरी की रात से ही सील कर दिया जाएगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त (ट्रैफिक) आलोक कुमार के अनुसार, कौटिल्या मार्ग, केए मार्ग, क्यू पाइंट हनुमान रोड, एसबी मार्ग, मथुरा रोड, भगवानदास रोड, फिरोजशाह रोड गोलचक्कर, विंडसर प्लेस गोलचक्कर, अशोका रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, मदर क्रेसेंट मार्ग व सरदार पेटल मार्ग आने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। केवल लेबल लगे वाहन ही इस जगहों पर आ-जा सकेंगे। स्थानीय लोगों को भी पहचान पत्र के साथ आने-जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा टी पाइंट साउथ एवेन्यू/त्यागराज मार्ग, के. कामराज मार्ग, सुनहेरी मस्जिद मौलाना आजाद रोड, मान सिंह रोड गोलचक्कर, मान सिंह रोड से सी-हैक्सागॉन तक अकबर रोड, जसवंत सिंह रोड गोलचक्कर से अशोक रोड, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद रोड, रेड क्रॉस रोड, संसद मार्ग, इम्तियाज खान रोड, रकाबगंज रोड, पंडित पंत मार्ग, टी पाइंट चर्च रोड/नॉर्थ एवेन्यू तक चर्च रोड पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
25 को शाम छह बजे से मार्ग बंद
गणतंत्र दिवस के लिए पटेल चौक से इंडिया गेट तक राजपथ 25 जनवरी को शाम छह बजे वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। ये पाबंदी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह खत्म होने के बाद तक जारी रहेगी। 25 जनवरी की रात 11 बजे से राजपथ पर क्रॉसिंग ट्रैफिक बंद हो जाएगी और 26 जनवरी को परेड खत्म होने तक ये प्रतिबंध जारी रहेगा। इंडिया गेट 25 व 26 जनवरी की रात दो बजे बंद हो जाएगा। तिलक मार्ग पर 26 जनवरी की सुबह दस बजे से ट्रैफिक बंद किया जाएगा। क्रॉस ट्रैफिक परेड पर निर्भर करेगा। इसके अलावा परेड के समय को देखते हुए डी दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, आरसी अग्रवाल चौक, दिल्ली गेट से वाहनों की क्रॉसिंग हो सकती है। रात दो बजे से लेकर 26 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे तक नई दिल्ली व मध्य दिल्ली में आने से बचें।
पूर्वी-पश्चिमी कॉरिडोर
रिंग रोड, भैरों रोड, मथुरा रोड, एस. भारती मार्ग, साउथ एंड रोड, पृथ्वी राज रोड, सफदरजंग रोड, कमल एटातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, सिमॉन बुलेवर्ड मार्ग व अपर रिज रोड होकर जा सकते हैं। इसके अलावा रिंग रोड, भैरो रोड, मथुरा रोड, लोदी रोड, अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट मार्ग, पार्क स्ट्रीट, शंकर रोड व रिंग रोड होकर जा सकते हैं। तीसरा रास्ता रिंग रोड, बुलेवर्ड मार्ग, बर्फ खाना चौक, रानी झांसी रोड, फैज रोड व देशबंधु गुप्ता रोड आदि जगह होकर जा सकते हैं। उत्तरी दिल्ली की तरफ से झंडेवालान होकर रानी झांसी रोड, देशबंधु गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड, पुल बंगश होकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा सकते हैं।
उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर
रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट रिंग रोड होकर उत्तर से दक्षिण जा सकते हैं। अरविंदो चौक, सफदरजंग रोड, कमल एटातुर्क मार्ग, कौटिल्या मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट, आरएमएल गोलचक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग के अलावा पृथ्वीराज रोड, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग और मथुरा रोड होकर जा सकते हैं।
ऐसे जाएं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
दक्षिण दिल्ली की तरफ से आने वाले लोग मदर टेरेसा क्रेसेंट, राममनोहर लोहिया का गोलचक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग, कनॉट प्लेस का बाहरी सर्किल, चेम्सफोर्ड रोड जा सकते हैं । पहाड़गंज साइड व मिंटो रोड साइड से भवभूति मार्ग से अजमेरी गेट तक जा सकते हैं। उत्तरी दिल्ली की तरफ के लोग झंडेवालान गोलचक्कर, रानी झांसी रोड से लेफ्ट टर्न लेकर देशबंधु गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड, यहां से लेफ्ट टर्न लेकर पहाड़गंज पुल से नीचे होकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा सकते हैं। पूर्वी दिल्ली से आने वाले लोग बुलेवर्ड मार्ग, आईएसबीटी पुल से रानी झांसी रोड, झंडेवालान, डीबी गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड व पहाड़गंज पुल होकर जा सकते हैं।
ऐसे जाएं पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन
दक्षिण दिल्ली से रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां रोड, राजघाट, यमुना बाजार, लेफ्ट लेकर एसपी मुखर्जी मार्ग, छाता रेल, कोडिया पुल होकर जा सकते है। उत्तरी दिल्ली से बुलेवर्ड रोड, मोरी गेट गोलचक्कर, मोरी गेट बाजार, पुल दुफरीन, लेफ्ट लेकर एसपी मुखर्जी मार्ग होकर जा सकते हैं।
सिटी बसें यहां हो जाएंगी खत्म
सिटी बसें कृष्णा मेनन मार्ग, त्यागराज मार्ग, पार्क स्ट्रीट, आराम बाग रोड, कमला मार्केट गोल चक्कर, दिल्ली सचिवालय, प्रगति मैदान, हनुमान मंदिर, निगम बोध घाट, बुद्ध विहार, मोरी गेट व आईएसबीटी पर खत्म हो जाएंगी।
एनसीआर से आने वाली बसें ऐसे जाएंगी गंतव्य तक
गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम जाने वाली बसें एनएच-24, रिंग रोड, राइट टर्न लेकर भैरों मार्ग होकर बस टर्मिनल भैरों मार्ग पर खत्म हो जाएंगी। गाजियाबाद से आने वाली सभी बसों को मोहन नगर की तरफ मोड़कर वजीराबाद पुल के लिए भोपरा चुंगी से मोड़ दिया जाएगा।
हरियाणा आदि जगहों से धौला कुआं की तरफ आने वाली बसें धौला कुआं पर ही खत्म हो जाएंगी। बदरपुर की तरफ से बाहरी राज्यों से आने वाली बसें सराय काले खां पर खत्म हो जाएंगी। एनएच-24 की तरफ से आने वाली बसें रोड नंबर 56 से राइट टर्न लेेकर और ये बसें आनंद विहार बस अड्डे पर खत्म हो जाएंगी।
मेट्रो ट्रेन
सभी मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेनें चलती रहेंगी। केंद्रीय सचिवालय व उद्योग भवन पर प्रवेश व निकासी पर 26 जनवरी को रात एक बजे से लेकर 12.30 बजे तक पाबंदी रहेगी। पेटल चौक व रेसकोर्स रोड मेट्रो स्टेशन पर 26 जनवरी की सुबह 8.45 बजे से दोपहर 12.30 तक प्रवेश व निकासी पर पाबंदी रहेगी। केंद्रीय सचिवालय पर लोगों को मेट्रो इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी।
भारी और हल्के वाहन नहीं चल सकेंगे
भारी और हल्के व्यवसायिक वाहन सराय काले खां से आईएसबीटी तक 26 जनवरी को सुबह साढ़े सात बजे से लेकर डेढ़ बजे तक नहीं चलेंगे।
बॉडर सील कर दिए जाएंगे
इसके अलावा 25 जनवरी की रात करीब 11 बजे से परेड खत्म होने तक दिल्ली के सभी बॉर्डर सील रहेंगे। दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की पूरी चेकिंग की जाएगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर किसी को कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें और धैर्य रखें। ड्रोन व पैराग्लाइडर उड़ाने पर पाबंदी रहेगी।