{"_id":"66df35bfb40fd0c1ea08a1f0","slug":"due-to-rain-electricity-supply-in-ghaziabad-was-disrupted-for-three-hours-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात का कहर: बारिश से शहर में तीन घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति, बंद होने के बाद भी बार-बार होती रही ट्रिपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात का कहर: बारिश से शहर में तीन घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति, बंद होने के बाद भी बार-बार होती रही ट्रिपिंग
Mon, 09 Sep 2024 11:22 PM IST
आकाश दुबे
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:22 PM IST
सार
शहरी क्षेत्र के मुख्य अभियंता अशोक सुंदरम का कहना है कि कुछ इलाकों में एहतियात के तौर पर आपूर्ति बंद की गई थी। जिन इलाकों में तारों को बदलने का कार्य चल रहा है और जहां अंडर ग्राउंड केबल तक पानी पहुंचने की आशंका थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Meta AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेज बारिश होने के दौरान शहरी क्षेत्र में तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश शुरू होते ही कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इस कारण से विजयनगर क्षेत्र, आरडीसी, नेहरू नगर, गोविंदपुरम, नंदग्राम में भी बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। कुछ कॉलोनियों में आधे घंटे बाद आपूर्ति चालू कर दी गई। अधिकांश शहरी इलाकों में तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश बंद होने के बाद भी बार-बार ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन
सोमवार शाम 6:15 बजे शुरू हुई तेज बारिश से आधे से ज्यादा शहर की बिजली गुल हो गई। शहरी क्षेत्र के मुख्य अभियंता अशोक सुंदरम का कहना है कि कुछ इलाकों में एहतियात के तौर पर आपूर्ति बंद की गई थी। जिन इलाकों में तारों को बदलने का कार्य चल रहा है और जहां अंडर ग्राउंड केबल तक पानी पहुंचने की आशंका थी, उन इलाकों में आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इसके अलावा घनी आबादी के बीच जहां खुले तार हैं, वहां भी आपूर्ति बंद कर दी गई थी। हालांकि शाम सात बजे अधिकांश इलाकों में आपूर्ति चालू कर दी गई लेकिन, विजयनगर, कैलाभट्ठा, इस्लाम नगर, नेहरू नगर के कुछ हिस्से, दिल्ली गेट और चंद्रपुरी समेत 30 से ज्यादा कॉलोनियों में दो से तीन घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन