{"_id":"5c61fa07bdec22094a2c8331","slug":"due-to-poor-financial-condition-divyang-commited-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संसद भवन के पास व्हील चेयर पर मिला शव, मरने वाले ने मुख्यमंत्री को लिखी थी चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद भवन के पास व्हील चेयर पर मिला शव, मरने वाले ने मुख्यमंत्री को लिखी थी चिट्ठी
Tue, 12 Feb 2019 04:30 AM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: sapna singla
Updated Tue, 12 Feb 2019 04:30 AM IST
विज्ञापन
poision
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद भवन से महज ढाई किमी दूर स्थित आंध्र भवन के पास एक दिव्यांग ने रविवार रात जहर खाकर खुदकुशी कर ली। शव सोमवार सुबह व्हील चेयर पर बैठी हुई अवस्था में मिला। पास में जहर की शीशी मिली। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन
एक पेज का सुसाइड नोट तेलगू भाषा में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम लिखा गया है। सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी से परेशान होने की बात लिखी है। साथ ही मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता की भी अपील की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरएमएल अस्पताल में रखवा दिया और परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आंध्र भवन के पास स्थित जसवंत सिंह रोड पर सोमवार सुबह तिलक मार्ग थाने की ईआरवी खड़ी हुई थी। ईआरवी में तैनात पुलिसकर्मियों ने जसवंत सिंह रोड पर स्थित झाड़ियों में व्हील चेयर पर दिव्यांग का शव देखा।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने सुबह सात बजे इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जांच में दिव्यांग की पहचान किनथाली, जिला श्रीकाकुलम (आंध्रप्रदेश) निवासी दवाला अर्जुन राव (40) के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट में पूरा पता नहीं लिखा है। सिर्फ जिले का नाम है।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों को जहर की शीशी व्हील चेयर के पास मिली। सुसाइड नोट में दवाला अर्जुन राव ने लिखा है कि वर्ष 2002 में उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। इसके बाद आर्थिक तंगी का शिकार होने लगा। उसका परिवार भी गरीब है। इस कारण वह परेशान होने लगा।
अर्जुन ने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आर्थिक मदद करने की अपील की है। पुलिस इस की जांच कर रही है कि अर्जुन कहां रहता था, दिल्ली कब आया था और आंध्रप्रदेश भवन कब पहुंचा। अर्जुन की व्हील चेयर से उसके इलाज के कागजात मिले हैं। वह आंध्रप्रदेश में इलाज करवा रहा था। नई दिल्ली जिले की तिलक मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मौत के बाद सरकार ने भिजवाई राहत
अर्जुन राव के आत्महत्या कर लेने के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि श्रीकुलम जिले स्थितअर्जुन राव के गांव में उसका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। जहां एक तरफ नायडू इस आत्महत्या का कारण राज्य को विशेष दर्जा देने के समर्थन में करने से जोड़ रहे हैं, वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि युवक ने आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
अर्जुन राव के आत्महत्या कर लेने के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि श्रीकुलम जिले स्थितअर्जुन राव के गांव में उसका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। जहां एक तरफ नायडू इस आत्महत्या का कारण राज्य को विशेष दर्जा देने के समर्थन में करने से जोड़ रहे हैं, वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि युवक ने आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण जहर खाकर आत्महत्या कर ली।