{"_id":"5ceea298bdec2207254c9c67","slug":"due-to-pm-modi-oath-these-delhi-road-wiil-close-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शाम नरेंद्र मोदी लेंगे पीएम पद की शपथ, बंद रहेंगे दिल्ली ये रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शाम नरेंद्र मोदी लेंगे पीएम पद की शपथ, बंद रहेंगे दिल्ली ये रास्ते
Thu, 30 May 2019 12:01 PM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 30 May 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
राजपथ
- फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में दूसरी बार पद की शपथ लेंगे। इस समारोह के चलते आसपास के कई मार्ग बंद रहेंगे। इससे अन्य मार्गों पर ट्रैफिक बढ़ सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को राष्ट्रपति भवन के पास स्थित मार्गों से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को शाम 7 बजे होगा। इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकारों के प्रमुख, संवैधानिक अधिकारी, राजनयिक, नेता, सरकारी अधिकारी और मीडियाकर्मी भाग लेंगे।
विज्ञापन
शपथग्रहण के कारण गुरुवार शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक राजपथ, नॉर्थ और साउथ फाउंटेन समेत विजय चौक, साउथ एवेन्यू, नार्थ एवेन्यू, दाराशिकोह रोड और चर्च रोड बंद रहेंगे।
विज्ञापन
इन मार्गों के बंद रहने रहने से अकबर रोड, राजपथ, तीन मूर्ति मार्ग, कृष्णा मेनन मार्ग, पंडित पंत मार्ग, तालकटोरा स्टेडियम, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, त्यागराज मार्ग, एसपी मार्ग, कुशक रोड, के कामराज मार्ग, राजाजी मार्ग, शांति पथ, रायसीना रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग पर ट्रैफिक परिवर्तित किया जा सकता है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि 30 मई को शाम 4 बजे से लेकर रात 9 बजे तक इन मार्गों पर आने से बचें। इसे लेकर लोग पहले से ही अपना कार्यक्रम तय कर लें।
Delhi Traffic Police: Movement of general public to be closed at Rajpath (from Vijay Chowk to Rashtrapati Bhawan), Vijay Chowk and adjoining areas including North & South fountain, South Avenue, North Avenue, Dara Shikoh Road, Church Road between 4 PM to 9 PM today. pic.twitter.com/6F9gPcEiW1
— ANI (@ANI) May 30, 2019