फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   due to farmers protest cbse issues important notice before board exam start

किसान आंदोलन: CBSE ने परीक्षा से कुछ घंटे पहले जारी किया छात्रों के लिए जरूरी नोटिस, माता-पिता भी दें ध्यान

Wed, 14 Feb 2024 07:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 14 Feb 2024 07:27 PM IST
सार

CBSE Board Exam 2024: 15 फरवरी से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही हैं। इसी के मद्देनजर बोर्ड ने छात्रों के लिए नोटिस जारी कर कहा है कि परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए अपने-अपने घरों से जल्दी निकलें।

विज्ञापन
due to farmers protest cbse issues important notice before board exam start
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान आंदोलन को लेकर दिल्ली की सभी सीमाएं बंद हैं और राजधानी समेत पूरा एनसीआर जाम से परेशान है। खास तौर पर सुबह-शाम भीषण जाम का नजारा बीते दो दिन से आम हो गया है। इस बीच 15 फरवरी से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही हैं। इसी के मद्देनजर बोर्ड ने छात्रों के लिए नोटिस जारी कर कहा है कि परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए अपने-अपने घरों से जल्दी निकलें। निजी वाहन की जगह मेट्रो का इस्तेमाल करें ताकि जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। 

विज्ञापन




 

Trending Videos

दिल्ली के 877 केंद्रों पर 5,80,192 छात्र देंगे परीक्षा
इस साल दिल्ली के 877 परीक्षा केंद्रों पर 5,80,192 छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगी इसलिए छात्रों को केंद्र पर 10 बजे कर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली की मौजूदा स्थित के कारण सुबह जाम की स्थिति रहेगी और छात्रों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में देरी हो सकती है। इसलिए सलाह दी जाती है कि सभी अपने घरों से जल्दी निकलें ताकि समय पर केंद्र पहुंच सकें। बोर्ड ने छात्रों को मेट्रो से सफर की भी सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 बजे के बाद नहीं दी जाएगी किसी को परीक्षा देने की अनुमति
बोर्ड ने जारी किए नोटिस पर कहा है कि छात्र व अभिभावक स्थानीय परिस्थियों, यातायात, मौसम की स्थिति, दूरी आदि को ध्यान में रखकर केंद्र पर 10 बजे या उससे पहले पहुंचने की योजना बनाएं। केंद्र के अंदर जाने की अनुमित केवल उन्हीं छात्रों को होगी जो समय पर पहुंचेंगे। इसके बाद किसी को भी परीक्षा नहीं देने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed