{"_id":"65403ce25cce6133ae04db83","slug":"due-to-business-dispute-partner-kills-factory-owner-by-hitting-him-with-a-brick-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कारोबार के विवाद में पार्टनर ने ईंट मारकर की फैक्टरी मालिक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कारोबार के विवाद में पार्टनर ने ईंट मारकर की फैक्टरी मालिक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Tue, 31 Oct 2023 05:01 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 31 Oct 2023 05:01 AM IST
सार
मृतक की शिनाख्त हरि शंकर मिश्रा (36) के रूप में हुई है। वह सपरिवार राणा पार्क, सिरसपुर में रहते थे। वह राणा पार्क इलाके में रहने वाले अपने एक पार्टनर रितेश के साथ चिप्स का पैकेट बनाने की फैक्टरी चलाते थे। उनकी फैक्टरी भी इसी इलाके में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समयपुर बादली इलाके में रविवार रात कारोबारी विवाद में पार्टनर ने फैक्टरी मालिक की ईंट मारकर हत्या कर दी। घायल फैक्टरी मालिक को कर्मचारियों ने पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त हरि शंकर मिश्रा (36) के रूप में हुई है। वह सपरिवार राणा पार्क, सिरसपुर में रहते थे। वह राणा पार्क इलाके में रहने वाले अपने एक पार्टनर रितेश के साथ चिप्स का पैकेट बनाने की फैक्टरी चलाते थे। उनकी फैक्टरी भी इसी इलाके में है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात 8.51 बजे पुलिस को फैक्टरी में मारपीट होने और फैक्टरी मालिक हरिशंकर मिश्रा के घायल होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस फैक्टरी पर पहुंची। वहां पता चला कि कर्मचारी घायल फैक्टरी मालिक को लेकर अंबेडकर अस्पताल गए हैं। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि डॉक्टरों ने पीड़ित को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम को बुलाकर वहां से साक्ष्य हासिल किए। जांच में पता चला कि मृतक पर उनके पार्टनर ने ईंट से हमला किया था। दोनों पार्टनर पिछले दो साल से सिरसपुर में किराए के मकान में चिप्स का पैकेट बनाने की फैक्टरी चला रहे थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार रात दोनों फैक्टरी में शराब पी रहे थे। वहीं कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
इसी दौरान रितेश ने ईंट उठाकर हरिशंकर के सिर पर जोर से मार दी, जिससे उनका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गया। समयपुर बादली थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी रितेश की तलाश शुरू की और उसे कुछ ही घंटे के बाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में रुपये की लेन-देन को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है।