फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Due to air pollution in the world, more than three lakh deaths occur every yea

वायु प्रदूषण के कारण विश्व में हर साल होती हैं तीन लाख से अधिक मौतें

Wed, 31 Oct 2018 03:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Oct 2018 03:10 AM IST
विज्ञापन
Due to air pollution in the world, more than three lakh deaths occur every yea
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

वायु प्रदूषण के कारण विश्व में हर साल तीन लाख से अधिक मौतें होती हैं। इसका प्रमुख कारण पीएम 2.5 प्रदूषक तत्व है। राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानक के अनुसार हवा में पीएम 2.5 का स्तर 60 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर से अधिक हो तो वह प्रदूषित मानी जाती है। राजधानी कॉलेज में पर्यावरण पर आधारित व्याख्यान में टेरी विश्वविद्यालय की पर्यावरणविद अंजू गोयल ने यह बात कही।  

विज्ञापन


कॉलेज की पर्यावरण समिति की ओर से आयोजित व्याख्यान में गोयल ने कहा कि दिल्ली के 70-80 फीसदी क्षेत्र पीएम 10 के बढते स्तर की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाना चाहिए। 
विज्ञापन


जापान यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर युताका मत्युमी नागोया ने कहा कि भारत में पीएम 2.5 का स्तर जापान से 17 गुणा अधिक है। यह मनुष्यों के फेफड़ों को प्रभावित करता है। प्रो. युताका ने  एक यन्त्र का निर्माण किया है, जिसे मोबाइल फोन से जोड़कर पीएम 2.5 के स्तर को नापा जा सकता हैं। वह राजधानी कॉलेज के फिजिक्स विभाग से काफी वर्षों से जुड़े हुए हैं। आने वाले समय में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस यंत्र को पहुंचाना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed