{"_id":"9fe7e502b97d00c3d2c6eec310d8b755","slug":"dubai-will-be-the-view-of-the-housing-development-plans-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई जैसा होगा आवास विकास की योजनाओं का नजारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई जैसा होगा आवास विकास की योजनाओं का नजारा
सौरभ पांडेय /अमर उजाला, वसुंधरा
Updated Wed, 05 Aug 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंट्री गेट हो या ट्रैफिक प्लान, ग्रीन बिल्डिंग कंसेप्ट हो या सड़क किनारे बने पार्क, आवास विकास परिषद की योजनाओं का नजारा अब दुबई की तर्ज पर दिखाई देगा।
विज्ञापन
मंडोला विहार योजना की प्लानिंग का ठेका बुर्ज खलीफा बनाने वाले हाफिज कांट्रेक्टर को देने के बाद अब अधिकारी भी दुबई का दौरा करेंगे। आगामी योजनाओं की प्लानिंग के लिए इंजीनियरों का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही दुबई के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
परिषद के अधीक्षण अभियंता परविंदर कुमार ने बताया कि जेई, एक्सीएन और सुपरिटेंडेंट इंजीनियर तक के अधिकारियों का एक दल दुबई जाएगा। दुबई का ट्रैफिक प्लान बेहद वर्ल्ड क्लास है।
विज्ञापन
साथ ही अधिक गर्मी होने के बावजूद ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट वहां की इमारतों को ठंडा रखता है। ऐसे में वहां के सिस्टम की पूरी जानकारी के लिए इंजीनियरों के दल को वहां भेजने की प्लानिंग हुई है।
एक सप्ताह के दौरे पर जाने के दौरान इंजीनियर ट्रैफिक प्लान, पार्किंग सिस्टम, ग्रीनरी डेवलपमेंट और वॉटर रीचार्ज सिस्टम की स्टडी करेंगे।
मंडोला योजना में दिखेगी दुबई की झलक
अधीक्षण अभियंता परविंदर कुमार ने बताया कि मंडोला योजना की प्लानिंग के लिए दुबई के हाफिज कांट्रेक्टर को नियुक्त किया गया है। जिसके बाद योजना में ट्रैफिक सिस्टम दुबई जैसा होगा।
ट्रैफिक सिस्टम में कहीं भी रेड लाइट्स नहीं बनाई जाएंगी। सिर्फ अंडरपास बनाए जाएंगे। साथ ही मुख्य सड़कों और रेजीडेंशियल कालोनी के बीच सर्विस रोड जरूर बनेंगी। जिससे मुख्य मार्ग पर जाम न लगे।