{"_id":"629523d8303007264b061adb","slug":"du-will-fight-legal-battle-for-college-of-art-executive-council-said-this-is-our-important-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"Collage of Art: कॉलेज ऑफ आर्ट के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगा डीयू, एग्जीक्यूटिव काउंसिल बोला- यह हमारा महत्वपूर्ण कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Collage of Art: कॉलेज ऑफ आर्ट के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगा डीयू, एग्जीक्यूटिव काउंसिल बोला- यह हमारा महत्वपूर्ण कॉलेज
Tue, 31 May 2022 01:36 AM IST
Vikas Kumar
विकास कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
विकास कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 31 May 2022 01:36 AM IST
सार
डीयू काउंसिल ने कहा है कि कॉलेज ऑफ आर्ट डीयू का हिस्सा है। इसके हितों की रक्षा के लिए वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
Delhi University
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय की एग्जीक्यूटिव काउंसिल ने तय किया है कि कॉलेज ऑफ आर्ट की संबद्धता बनाए रखने के लिए वह दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देंगे। काउंसिल ने सोमवार को बैठक कर यह फैसला लिया है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉलेज ऑफ आर्ट को अंबेडकर विश्वविद्यालय के हिस्से के रूप में कॉलेज में प्रवेश शुरू करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
डीयू एग्जीक्यूटिव काउंसिल के एक सदस्य ने बताया कि 17 मई को उच्च न्यायालय ने कॉलेज ऑफ आर्ट को अंबेडकर विश्वविद्यालय के हिस्से के रूप में प्रवेश लेने के लिए कहा था। डीयू को इस मामले में दो सप्ताह के भीतर अपील दायर करने के लिए समय दिया था। डीयू काउंसिल ने कहा है कि कॉलेज ऑफ आर्ट डीयू का हिस्सा है। इसके हितों की रक्षा के लिए वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
काउंसिल ने कहा है कि कॉलेज ऑफ आर्ट डीयू का एक और प्रतिष्ठित कॉलेज है। इसे जाने नहीं देना चाहिए। पिछले साल मार्च में दिल्ली सरकार ने घोषणा की थी कि कॉलेज ऑफ आर्ट को अम्बेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन