फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU student union elections were officially announced Voting on September 11

डीयू छात्र संघ चुनाव, 11 सितंबर को होगा मतदान

Thu, 06 Aug 2015 12:35 PM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
DU student union elections were officially announced Voting on September 11

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2015 का बिगुल बज गया है। प्रशासन ने चुनावों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बार छात्र संघ चुनाव 11 सितंबर को होंगे। इसकेसाथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है।

विज्ञापन


डीयू प्रशासन चुनाव में सुप्रीम कोर्ट व लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का सख्ती से पालन करवाएगा। डूसू चुनाव के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख 2 सितंबर घोषित की गई है। चुनावों के लिए डीयू के केमिस्ट्री विभाग के प्रोफेसर डी.एस रावत को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


11 सितंबर को दिन केकॉलेजों में वोट सुबह 8:30 बजे से 12:30 बजे तक डाले जा सकेंगे। सांध्यकालीन कॉलेजों में वोट डालने का समय शाम 3 बजे से रात 7 बजे तक तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूसू चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों को नामांकन पत्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय (कॉंफ्रेंस सेंटर) व सेंट्रल काउंसिल चुनाव के लिए प्रत्याशी को अपना नामांकन पत्र संबंधित कॉलेज व विभाग में जमा कराना होगा।

लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों पर होंगे चुनाव

DU student union elections were officially announced Voting on September 11

चुनावों के लिए डीयू परीक्षा विभाग के ओएसडी डॉ. सतीश कुमार को चीफ रिटर्निंग ऑफिसर (मुख्य निर्वाचन अधिकारी) और नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड की निदेशक डॉ. अंजु गुप्ता को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया जा चुका है।


डूसू चुनाव के लिए नामांकन पत्र 2 सितंबर दोपहर तीन बजे तक भरे जाएंगे। नामांकित पत्रों की छटाईं का कार्य उसी दिन दोपहर 3:15 बजे तक होगा। उसके बाद नामांकित प्रत्याशियों की सूची 2 सितंबर शाम 5 बजे जारी की जाएगी।

प्रत्याशी को सिक्योरिटी के रूप में अपना बैंक ड्राफ्ट 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक तक जमा कराना होगा। नामांकित उम्मीदवार अपना नाम 4 सितंबर  दोपहर 12 बजे तक वापस ले सकते हैं। उम्मीदवारों की अंतिम सूची 4 सितंबर शाम 5 बजे जारी की जाएगी। वोटों की गिनती की तारीख व समय बाद में घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed