शराब पीने के लिए डीयू के छात्र ने किया ऐसा कांड, जानकर पुलिस भी हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने के लिए डीयू के एक छात्र ने दूसरे छात्र के साथ ऐसा कांड किया कि सुनकर हर कोई हैरान हो गया। घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। तुगलकाबाद किले में फोटोग्राफी कर रहे छात्र से डीयू के अन्य छात्र ने शराब पीने के लिए डीएसएलआर कैमरा लूट लिया।
सूचना पर दो घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया, जिसकी पहचान विशाल (24) के रूप में हुई है। लूट का कैमरा बरामद कर लिया गया है। विशाल डीयू पत्राचार में द्वितीय वर्ष का छात्र है। पुलिस विशाल से पूछताछ कर उसके दोस्त की तलाश कर रही है।
दक्षिण-पूर्व जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि रविवार को बदरपुर निवासी कृष्ण सिंह (19) अपने कैमरे से दो युवक प्रिंस व रोहित के साथ तुगलकाबाद किले में फोटो खींच रहे थे।
तभी दो युवक विशाल और इरशाद वहां पहुंचे। उन्होंने तीनों लड़कों को किले के भीतर फोटो खींचने के लिए डांटना शुरू कर दिया। इस बीच दोनों ने मारपीट कर कृष्ण से उसका कैमरा लूट लिया।
विशाल को पुलिस ने दबोच कर कैमरा बरामद कर लिया
कृष्ण ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कृष्ण फोटोग्राफी का कोर्स कर रहा है। उधर, गोविंदपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी को कैमरे के साथ तुगलकाबाद गांव की ओर जाते हुए देखा गया है।
पुलिस कृष्ण को लेकर तुगलकाबाद गांव पहुंची, जहां उसकी निशानदेही पर आरोपी विशाल को पुलिस ने दबोच कर कैमरा बरामद कर लिया। विशाल ने बताया कि नशे की लत पूरी करने के लिए उसने यह वारदात किया है।