फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   du student accused her mother for sexual assault

बचपन से ही मां कर रही थी डीयू की छात्रा का यौन शोषण

Fri, 28 Aug 2015 04:41 PM IST
Updated Fri, 28 Aug 2015 04:41 PM IST
विज्ञापन
du student accused her mother for sexual assault

दिल्ली यूनिविर्सिटी की एक छात्रा ने अपनी मां के खिलाफ यौन प्रताड़ना और शारीरिक उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल के मुताबिक लड़की को उसकी मां लंबे समय से प्रताड़ित करती रही है।

विज्ञापन


परेशान लड़की ने आखिर अदालत का दरवाजा खटखटाया जिसके बाद घरेलू हिंसा के खिलाफ महिला संरक्षण्ा कानून की धारा 12 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

लड़की का आरोप है कि वह बचपन से शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित की जाती रही है लेकिन शुरु में उसे लगा कि बच्चों को मां-बाप द्वारा पीटा जाना सामान्य बात है।
विज्ञापन


लड़की का कहना है कि जब वह बड़ी क्लास में गई तो उसे पता चला कि उसकी मां विकृत मानसिकता का शिकार है। वह अक्सर उसके साथ जबरदस्ती करती थी और प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज जाने के साथ बढ़ी परेशानी

du student accused her mother for sexual assault

लड़की का आरोप है कि शुरु में वह अपनी मां का इरादा नहीं समझ सकी। यही कारण है कि उसकी मां उसे दोस्तों के साथ बाहर जाने व स्कूल की किसी भी गतिविधी में भाग लेने से मना करती थी।

यहां तक कि उसके मां-बाप उसके अध्यापकों और दोस्तों को उसे किसी तरह के आयोजन में शामिल न करने के लिए फोन तक करते थे।

पीड़िता का आरोप है कि उसके मां-बाप उसे घर में ताला बंद करके रखते थे और उसे कई दिनों तक स्कूल नहीं जाने देते थे। जैसे ही उसने कॉलेज जाना शुरु किया उसकी परेशानी और बढ़ गई।

पीड़िता का कहना है कि कॉलेज में जाते ही उसके लिए अवसरों के दरवाजे खुल गए। उसे कविता पाठ करना और नाटकों में भाग लेना बेहद पसंद है। अपने इसी शौक के चलते जल्द ही वह दिल्ली यूनिर्सिटी की पोएट्री स्लैम (‌कविता पाठ) ग्रुप की सक्रीय सदस्‍य बन गई।

पुलिस ने नहीं की मदद

du student accused her mother for sexual assault

उसके इस शौक पर लगाम लगाने के लिए उसके मां-बाप ने संचालकों को फोन किया और उनसे प्रार्थना की कि उनकी बेटी को इन गतिविधियों में भाग लेने से रोकें।

लड़की का आरोप है ‌कि उसकी मां अक्सर उसका यौन शोषण करती थी और विरोध करने पर उसे प्रताड़ित करती थी। पीड़ित लड़की ने बताया कि उसकी मां उस पर दूसरे मर्दों के साथ सोने तक का आरोप लगाती थी।

लड़की का कहना है कि अपनी मां की हरकतों से परेशान होने के बाद उसने पुलिस में इसकी शिकायत करने का फैसला लिया। सबसे पहले वह रूप नगर थाने गई लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया।

पीड़िता ने नहीं मानी हार

du student accused her mother for sexual assault

पीड़िता ने हार नहीं मानी और एक बार फिर से उसने पुलिस में जाने का फैसला किया और सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन यहां भी उसे सफलता नहीं मिली।

पेरशान हो उसने दिल्ली के पुलिस कमीश्नर से इसकी शिकायत की। इसके बाद वह अपने मां-बाप से अलग अपनी सहेलियों के साथ रहने लगी। हालांकि इसके बाद उसकी मां ने उसे बेहद भद्दे मैसेज भेजना शुरु कर दिया।

फिलहाल मामला कोर्ट में है लेकिन मौजूदा कानून में लड़की की मां को प्रतिवादी बनाने के लिए प्रावधानों को खंगाला जा रहा है क्योंकि कानून में यौन शोषण के लिए महिला और वह भी मां को प्रतिवादी बनाने की संभावना न के बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed