{"_id":"e23618ebf471a9d781d5efb3b37b8d52","slug":"du-s-hindu-college-two-teacher-sacked-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU के हिंदू कॉलेज के दो शिक्षक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DU के हिंदू कॉलेज के दो शिक्षक बर्खास्त
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Feb 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में स्टाफ एसोसिएशन की बैठक के दौरान साथी शिक्षकों के साथ मारपीट के मामले में दो आरोपी शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है। कॉलेज की गवर्निंग बॉडी (प्रबंध समिति) 12 अप्रैल 2014 को शिक्षकों को दोषी पाते हुए बर्खास्तगी का प्रस्ताव पारित किया था।
विज्ञापन
कॉलेज गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष एसएनपी पुंज ने बताया कि कॉलेज में स्टाफ ऐसोसिएशन की बैठक के दौरान हुई इस घटना की जांच की गई, जिसके बाद कुलपति से दोषी शिक्षकों को बर्खास्त करने की मंजूरी मांगी गई थी। उन्होंने बताया कि कुलपति कार्यालय से शनिवार शाम इस मामले में सहमति का पत्र प्राप्त हो गया, जिसके बाद दोनों ही दोषी शिक्षकों जयइंद्र पाल सिंह और अरविंद कुमार चौधरी को बर्खास्त कर दिया गया है। कॉलेज ने शिक्षकों को इस संबंध में जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
डूटा ने इमरजेंसी बैठक बुलाई
शिक्षकों की बर्खास्तगी के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) समर्थन में आगे आया है। डूटा ने शिक्षकों को न्याय की लड़ाई मेें उन्हें अपने समर्थन का आश्वासन दिया है। डूटा अध्यक्ष नंदिता नारायण ने बयान जारी कर कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुलपति ने गवर्निंग बॉडी के फैसले पर सवाल नहीं किया और उस पर सहमति दे दी। मामले को लेकर डूटा ने 25 फरवरी को कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलाई है।
विज्ञापन