फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU Admission Second list of admissions released late night

DU Admission: देर रात जारी हुई दाखिले की दूसरी सूची, मंगलवार शाम तक सीटों को स्वीकार कर सकेंगे छात्र

Sun, 30 Oct 2022 11:23 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 30 Oct 2022 11:23 PM IST
सार

डीयू की ओर से पहले शाम पांच बजे तक कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) की दूसरी सूची जारी करनी थी। हालांकि, किन्हीं कारणों को देखते हुए प्रशासन ने वेबसाइट पर सूचना जारी कर सूची जारी करने का समय रात 10 बजे कर दिया था।

विज्ञापन
DU Admission Second list of admissions released late night
DU Admission - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने स्नातक दाखिले लिए रविवार रात 10 बजे दूसरी आवंटन सूची जारी कर दी है। इसके तहत उन छात्रों को सीट आवंटित की गई है, जिन्होंने अपग्रेड का विकल्प चुना था। छात्रों को अब इन सीटों को स्वीकार करना होगा। ऐसा नहीं करने पर छात्र दाखिला प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। वहीं, सीटों को स्वीकार करने के लिए छात्रों के पास दो दिन का समय है। एक नवंबर तक सीटों को स्वीकार करने का विकल्प खुला रहेगा।

विज्ञापन


डीयू की ओर से पहले शाम पांच बजे तक कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) की दूसरी सूची जारी करनी थी। हालांकि, किन्हीं कारणों को देखते हुए प्रशासन ने वेबसाइट पर सूचना जारी कर सूची जारी करने का समय रात 10 बजे कर दिया था। डीयू ने पहले चरण के तहत छात्रों को सीट अपग्रेड करने का मौका दिया था। इसके तहत 35 हजार से अधिक छात्रों ने खाली सीटों पर अपनी पसंद के हिसाब से कॉलेज और कोर्स को लेकर वरीयता को भरने का विकल्प चुना था।
विज्ञापन


यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि दूसरे चरण के लिए जिन छात्रों को सीटें आवंटित की गई हैं, उनकी पहले चरण में चुनी गई सीटें स्वत: ही रद्द हो गई हैं। छात्रों के पास अब इस चरण के तहत सीट फ्रिज करने और यदि सीटें खाली रहती हैं तो तीसरे चरण तक सीट अपग्रेड करने के लिए विकल्प मौजूद रहेगा। छात्र यदि सीट को लॉक नहीं करेंगे और फीस जमा नहीं करेंगे तो दाखिला प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। यदि अपग्रेड का विकल्प चुनने पर सीटें खाली रह जाती हैं, तो तीसरी आवंटन सूची को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 अक्तूबर से एक नवंबर तक कर सकते हैं सीट स्वीकार

डीयू के मुताबिक, जिन छात्रों को सीट मिल गई है, वे सोमवार सुबह 10 बजे से मंगलवार शाम 4.59 बजे तक सीट स्वीकार कर सकते हैं। सीट स्वीकार करने बाद छात्रों की सीट पक्की होगी। हालांकि, इसके लिए छात्रों को फीस भी जमा करनी है। फीस जमा करने की अंतिम तारीख तीन नवंबर है।

तीसरे चरण से सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए बढ़ेगी चुनौती

डीयू में तीसरे चरण से सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए चुनौती बढ़ जाएगी। क्योंकि, अब डीयू के प्रतिष्ठित कॉलेजों और कोर्स में कम ही सीटे बची हैं। ऐसे में संभावना है कि डीयू में तीसरे चरण तक कम ही सीटों पर अवसर बचे। हालांकि, अभी इसे लेकर दूसरे चरण तक खाली रह गई सीटों के आधार पर पता चला सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed