{"_id":"60fffdb90d579b24741c2a14","slug":"du-admission-pg-phd-mphil-admission-students-directly-getting-replies-in-chatbot","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू दाखिला: पीजी, एमफिल-पीएचडी दाखिले में चैटबॉट से सीधे मिल रहे जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू दाखिला: पीजी, एमफिल-पीएचडी दाखिले में चैटबॉट से सीधे मिल रहे जवाब
Tue, 27 Jul 2021 06:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 27 Jul 2021 06:06 PM IST
सार
मसलन यदि किसी को पीजी दाखिले की जानकारी चाहिए तो पीजी लिखकर खोजा जा सकता है। जिसके बाद कौन-कौन से पीजी पाठ्यक्रम हैं, उनमें कैसे दाखिला लिया जा सकता है, कैसे फीस का भुगतान किया जा सकता है, साथ ही दाखिले से जुड़े एफएक्यूज भी आ जाएंगे।
विज्ञापन
Delhi university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में पीजी, एमफिल-पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन प्रक्रिया में दाखिला पोर्टल पर उपलब्ध चैटबॉट का नया फीचर जानकारी पाने का नया तरीका बन रहा है।
चैटबॉट पर आवेदनकर्ताओं को अपने सवालों के सीधे जवाब मिल रहे हैं। जवाब पाने के लिए उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा। वहीं डीयू प्रशासन की आवेदनकर्ताओं को सलाह है कि वह पंजीकरण फॉर्म ध्यानपूर्वक पढ़े। एक बार फॉर्म भरने के बाद उसमें सुधार नहीं किया जा सकता है।
डीयू दाखिला जानकारी देने केलिए विभिन्न तरीके अपनाता है। अब तक ईमेल और ओपन डेज से ही विद्यार्थियों को दाखिले की जानकारी मिलती थी। लेकिन इस बार दाखिला पोर्टल पर चैटबॉट का विकल्प भी है। इस सुविधा के तहत इसमें दाखिले से संबंधित कुछ भी लिखकर खोजा जा सकता है।
विज्ञापन
मसलन यदि किसी को पीजी दाखिले की जानकारी चाहिए तो पीजी लिखकर खोजा जा सकता है। जिसकेबाद कौन-कौन से पीजी पाठ्यक्रम हैं, उनमें कैसे दाखिला लिया जा सकता है, कैसे फीस का भुगतान किया जा सकता है, साथ ही दाखिले से जुड़े एफएक्यूज भी आ जाएंगे। इस तरह से यहां से विद्यार्थी अपनी जरुरत के मुताबिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह से 24 घंटे सवालों केजवाब यहां से मिल सकते हैं।
पंजीकरण फॉर्म भरने के बाद सुधार नहीं किया जा सकता
यदि किसी आवेदक ने एक बार ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भर दिया तो उसमें सुधार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में प्रशासन की सलाह है कि फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़ कर ही भरें। ऑनलाइन फॉर्म में श्रेणी, लिंग और बैंक अकाउंट को एक बार चयन कर लेने केबाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा। साथ ही यदि किसी आवेदक ने एक बार पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर दिया तो वह रिफंड नहीं होगा।