फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU Admission Hansraj, Ramjas and Dayal Singh Colleges were the first choice of the students

DU : हंसराज, रामजस और दयाल सिंह कॉलेज रहे छात्रों की पहली पसंद, बीकॉम और बीए प्रोग्राम का रहा सर्वाधिक क्रेज

Tue, 29 Aug 2023 01:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 29 Aug 2023 01:44 AM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक कोर्सेज में दाखिलों की संख्या 65,532 हो गई है। सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) द्वारा 26 अगस्त को तीसरे राउंड के समापन के बाद जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 1,29,785 विद्यार्थियों को आवंटन प्रस्तावित हुआ था। इनमें से 65,532 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है।

विज्ञापन
DU Admission Hansraj, Ramjas and Dayal Singh Colleges were the first choice of the students
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए हंसराज, रामजस, दयाल सिंह, गार्गी व किरोड़ीमल कॉलेज छात्रों की पहली पसंद रहे। स्नातक कोर्सेज की दाखिला प्रक्रिया में इन्हीं पांच कॉलेजों में सर्वाधिक दाखिले हुए। इन कॉलेजों ने टॉप पांच कॉलेजों की रेस से श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स व हिंदू कॉलेज को भी रेस से बाहर कर दिया है। जहां तक टॉप कोर्सेज की बात है तो बीकॉम व बीए प्रोग्राम टॉप पर रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक कोर्सेज में दाखिलों की संख्या 65,532 हो गई है। सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) द्वारा 26 अगस्त को तीसरे राउंड के समापन के बाद जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 1,29,785 विद्यार्थियों को आवंटन प्रस्तावित हुआ था। इनमें से 65,532 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है। अब तक हुए कुल दाखिलों में लड़कियों की संख्या 53 फीसदी व लड़कों की संख्या 47 फीसदी है। अब तक हुए तीनों राउंड में कुल 38,138 आवेदकों ने फ्रीज का विकल्प चुना। अब तक हुए दाखिलों के अनुसार अपनी पहली वरीयता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की संख्या लगभग 10,300 रही है।
विज्ञापन


स्नातक कोर्सेज में दाखिले के बाद जारी कुल आंकड़ों के अनुसार टॉप पांच प्रोग्रामों में बीकॉम और बीए के ही प्रोग्राम रहे, जिनमें सर्वाधिक प्रवेश हुए हैं। बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम, बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान, बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र और बीए ऑनर्स अंग्रेजी चुनिंदा पांच प्रोग्राम हैं, जिनको तीनों राउंड में सर्वाधिक विद्यार्थियों ने चुना है। अब तीसरा राउंड संपन्न होने के बाद डीयू प्रशासन जल्द ही स्पॉट राउंड की घोषणा करेगा। अब सीटों को स्पॉट राउंड से ही भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातकोत्तर के 7,226 छात्रों ने भरी फीस
डीयू में स्नातकोत्तर स्तर के दाखिलों का दूसरा राउंड चल रहा है। इसमें कुल 7,226 छात्रों ने फीस का भुगतान कर दिया है, जबकि कुल 2,820 दाखिले मंजूर हो चुके हैं। वहीं, बीटेक के दो राउंड खत्म हो चुके हैं। अभी बीटेक की सीटें थोड़ा धीरे भर रही हैं। तीन बीटेक प्रोग्राम के लिए ज्यादातर आवेदन बाहरी राज्यों के छात्रों से ही प्राप्त हुए हैं। अब तीसरे राउंड से आवंटन ऑनलाइन होंगे।

डीयू ने की स्पॉट राउंड-1 की घोषणा, अगले राउंड की घोषणा बाद में
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत स्नातक कोर्सेज में सीटें खाली रहने के कारण फिर से दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। डीयू में साइंस कोर्सेज व कुछ भाषा कोर्सेज में पांच हजार से अधिक सीटें खाली हैं। इन्हें भरने के लिए डीयू प्रशासन ने स्पॉट राउंड-1 की घोषणा की है। इस राउंड में छात्रों को अपनी सीट को अपग्रेड व दाखिला वापस लेने का अवसर नहीं मिलेगा। इसमें केवल उन्हीं छात्रों को दाखिले का अवसर मिलेगा जिन्हें अब तक कहीं दाखिला नहीं मिला है। स्पॉट राउंड-2 की घोषणा बाद में की जाएगी।

स्पॉट राउंड की शुरुआत मंगलवार (29 अगस्त) से होने जा रही है। इस दिन खाली सीटों की जानकारी शाम पांच बजे तक प्रदर्शित की जाएगी। खाली सीटों पर दाखिले के लिए आवेदक 29 व 30 अगस्त शाम 4:59 मिनट क आवेदन कर सकेंगे। इस राउंड में छात्रों को दाखिला वापस लेने व अपग्रेड करने का अवसर नहीं मिलेगा। अपग्रेड का अवसर केवल ईसीए (एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी), स्पोर्ट्स, सीडब्लयू श्रेणी के छात्रों को ही मिलेगा। डीयू में जून में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई थी। दाखिले के लिए तीन राउंड हुए, अंतिम राउंड (तीसरे) की प्रक्रिया 26 अगस्त को ही संपन्न हुई। जिसके बाद अब स्पॉट राउंड की घोषणा की गई है। इसमें ऐसे छात्र दाखिले के योग्य होंगे जिन्होंने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पोर्टल पर दाखिला के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्होंने किसी कॉलेज में दाखिला नहीं मिला या दाखिला नहीं लिया है वह इस स्पॉट राउंड में भाग ले सकते हैं। स्पॉट राउंड में छात्रों को अपने डैश-बोर्ड के माध्यम से स्पॉट राउंड-1 का विकल्प चुनना होगा।

सीट की उपलब्धता के आधार पर आवंटन होगा
डीयू ने स्पष्ट किया है कि स्पॉट राउंड के तहत सीट का आवंटन सीट की उपलब्धता के आधार पर होगा। वह कोई भी प्रोग्राम या सभी प्रोग्राम का चयन कर सकता है लेकिन सीट खाली रहने पर ही सीट का आवंटन होगा। आवंटित सीट पर दाखिला लेना छात्र के लिए अनिवार्य है। यदि वह सीट को स्वीकार नहीं करता तो वह दाखिला सिस्टम से बाहर हो जाएगा।

स्पॉट राउंड का शेड्यूल
खाली सीटों की जानकारी -29 अगस्त, शाम पांच बजे
खाली सीटों के लिए आवेदन -29 अगस्त से 30 अगस्त
सीट का आवंटन -01 सितंबर शाम पांच बजे
आवंटित सीट को स्वीकार करना -01 सितंबर से तीन सितंबर
कॉलेज का सत्यापन व दाखिले को मंजूरी -02 सितंबर सुबह 10 बजे से तीन सितंबर शाम 4:59 मिनट
फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि -05 सितंबर शाम 4:59 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed