फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTC will start private parking facility in 41 bus depots

Delhi: 41 बस डिपो में प्राइवेट पार्किंग की सुविधा शुरू करेगा डीटीसी, परिवहन विभाग ने जारी किया टेंडर

Tue, 28 Nov 2023 03:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 28 Nov 2023 03:44 AM IST
सार

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) अपने 41 बस डिपो में प्राइवेट पार्किंग की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। यह पार्किंग सुबह नौ से शाम सात बजे तक के लिए होगी।

विज्ञापन
DTC will start private parking facility in 41 bus depots
डीटीसी बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) अपने 41 बस डिपो में प्राइवेट पार्किंग की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। यह पार्किंग सुबह नौ से शाम सात बजे तक के लिए होगी। उसके बाद पार्किंग वाले स्थान पर डीटीसी की बसें खड़ी होंगी। योजना के अनुसार दिन में जब बसें सड़कों पर होंगी और डिपो खाली रहेंगे तब लोगों को डिपो में गाड़ियां पार्क करने की अनुमति दी जाएगी। यहां पर एमसीडी और एनडीएमसी द्वारा निर्धारित दरों पर ही पार्किंग शुल्क लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में 41 बस डिपो और मेंटेनेंस शेड को प्राइवेट वाहनों के पार्किंग के लिए खोला जाएगा। ये सभी डिपो और शेड घनी आबादी वाले इलाकों में हैं। कालकाजी, आंबेडकर नगर, ओखला, नेहरू प्लेस, श्रीनिवासपुरी, सरोजिनी नगर, नोएडा, हरि नगर, मायापुरी, शादीपुर, द्वारका और रोहिणी जैसे इलाकों में यह सुविधा शुरू होगी। इन रिहायशी इलाकों में बाजार भी हैं, जहां भारी भीड़ होती है। अधिकारियों का दावा है कि एक से दो माह में सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उसके बाद डीटीसी बस डिपो में प्राइवेट गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा शुरू हो जाएगी। पहले दो वर्षों के अनुबंध पर दिया जाएगा। इसे एक-एक वर्ष के लिए तीन बार बढ़ाया जा सकेगा। लोग महीने भर के लिए भी पार्किंग बुक कर सकेंगे। प्राइवेट पार्किंग में गाड़ियों की निगरानी के लिए सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


योजना से डीटीसी की भरेगी झोली
इस योजना से डीटीसी को आर्थिक लाभ होगा, साथ ही खाली जगह का अच्छा उपयोग भी होगा। डीटीसी अपने डिपो से कमाई करने के बारे में काफी समय से सोच रहा था। बस डिपो पर मल्टीलेवल पार्किंग स्पेस बनाने की भी कई योजनाओं पर विचार किया जा रहा है, लेकिन अब तक इन्हें जमीन पर नहीं उतारा जा सका है। डीटीसी ने वर्ष 2004 में 16 डिपो को प्राइवेट पार्किंग के लिए खोला था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से योजना सफल नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed