फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dtc not taking old notes but giving to banks enquiry ordered

डीटीसी बसों में नहीं ले रहे पुराने नोट, पर कर रहे जमा: शिकायत के बाद मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Thu, 24 Nov 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
dtc not taking old notes but giving to banks enquiry ordered
- फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी का फायदा उठाकर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के अधिकारी-कर्मचारी पुराने 500 व 1000 रुपये के नोट बदल रहे हैं। डीटीसी बस यात्रियों से किराये के तौर पर पुराने नोट नहीं ले रही है, लेकिन बैंक में पुराने नोट जमा हो रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसी शिकायत के बाद परिवहन मंत्री सत्येंद्र जैन ने डीटीसी बोर्ड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक को जांच के आदेश दिए हैं। शिकायत के विषय में तीन दिन पहले भी डीटीसी अधिकारियों से मंत्री ने टेलीफोन पर बातचीत की थी। हालांकि जांच को समयबद्ध नहीं किया गया है।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने आदेश में कहा है कि डीटीसी की तरफ से बैंकों में पुराने एक हजार व पांच सौ के नोट जमा करने की शिकायतें मिली हैं। जबकि यात्रियों से पुराने नोट स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। तो ये पुराने नोट कहां से आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने बस अड्डे पर पुराने नोट परिचालन की छूट दी है

dtc not taking old notes but giving to banks enquiry ordered
डीटीसी बस
इसकी जांच करके रिपोर्ट सौंपें। उन्हें यह बताएं कि सरकारी खजाने की आड़ में पुराने नोट बैंकों में जमा कराने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों के खिलाफ किस तरह की विभागीय व आपराधिक कार्रवाई की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने बस अड्डे पर टिकट, रेलवे टिकट, हवाई सफर में पुराने नोट परिचालन की छूट दी है लेकिन लोकल बस सर्विस में किराया न्यूनतम 5 रुपये व अधिकतम 25 रुपये होने के कारण 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed