फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTC launches 50 buses for Hapur-Modinagar

लॉकडाउन दिल्लीः हापुड़-मोदीनगर के लिए डीटीसी ने उतारीं 50 बसें

Sun, 29 Mar 2020 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 Mar 2020 06:19 AM IST
विज्ञापन
DTC launches 50 buses for Hapur-Modinagar
घर जाने की जद्दोजहद - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के दौरान दिल्ली की सड़कों पर पैदल चल रहे यात्रियों को डीटीसी और क्लस्टर बसें आनंद विहार तक पहुंचा रही हैं। डीटीसी ने मोदीनगर-हापुड़ तक के लिए भी 50 अतिरिक्त बसें चलाई हैं, ताकि यात्रियों को उनके घर पहुंचा सके।

विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में रहने और खाने का इंतजाम होने के बाद भी लोगों ने बड़ी संख्या में पलायन शुरू कर दिया है। शुक्रवार शाम तक डीटीसी बसों में केवल जरूरी ड्यूटी में लगे कर्मियों को ही आईडी कार्ड दिखाने पर प्रवेश की अनुमति थी। 
विज्ञापन


डीटीसी के प्रवक्ता बीआर मिन्हास ने बताया कि किसी भी स्थान पर पैदल चल रहे यात्रियों को बस सुविधा दी जा रही है। इसके लिए अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। आनंद विहार बस अड्डे से भी हापुड़ और मोदीनगर के लिए 50 बसें संचालित की जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईएमटीएस के वरिष्ठ अधिकारी सीके गोयल ने बताया कि क्लस्टर बसों में सभी रूटों पर यात्रियों को सुविधा दी जा रही है। पैदल चलने वालों को भी आनंद विहार सहित सभी रूटों पर ले जाया जा रहा है।

चार गुना किराया मांगने वाले ड्राइवर-कंडक्टर को हटाया

सड़कों पर पैदल जा रहे लोगों को आनंद विहार तक पहुंचाने के लिए चार गुना किराया मांगने वाले ड्राइवर महेश कुमार और कंडक्टर साहिल को डीटीसी ने फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया है। जल्द ही उन्हें निलंबित या बर्खास्त किया जाएगा। 

बदरपुर बॉर्डर से आनंद विहार तक जाने वाली गाजीपुर डिपो की रूट नंबर 469 (बस नंबर-डीएल1आईपी 8916) में सवार होने के बाद यात्रियों ने टिकट मांगा तो कंडक्टर ने आनंद विहार के लिए 100 रुपये देने को कहा। अन्य यात्रियों ने ड्राइवर-कंडक्टर से चार गुना किराया वसूलने का कारण पूछा तो वे जवाब नहीं दे पाए।

उधर, इस मामले की शिकायत मिलते ही गाजीपुर डिपो के मैनेजर ने तत्काल ड्राइवर और कंडक्टर को ड्यूटी से हटा दिया। मार्शल दिनेश से फोन पर संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed