फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dtc give road safety award to the bus driver

डीटीसी के 232 ड्राइवरों को मिलेगा खास तोहफा

Mon, 20 Oct 2014 02:31 PM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 02:31 PM IST
विज्ञापन
Dtc give road safety award to the bus driver

दिल्ली ट्रांसपोर्ट कारर्पोशन ने एक ऐसे अवॉर्ड की घोषणा की है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आपकी रोजमर्रा की जिदंगी में यातायात साधन बस के ड्राइवरों को अवॉर्ड दिया जा रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रांसपोर्ट कारर्पोशन ने दिल्ली को दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए बस डाइवरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रोड सेफ्टी अवॉर्ड देने जा रही है।

डीटीसी यह अवॉर्ड उन 232 बस ड्राइवरों को देने जा रही है जिनका रोड पर बस चलाने में रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। ताकि वह राजधानी के अन्य ड्राइवरों को सुरक्षित बस चलाने के लिए प्रेरित कर सके। राजधानी दिल्ली में 4,900 डीटीसी बस ड्राइवर हैं।
विज्ञापन

अवॉर्ड के तौर पर नगद रकम

Dtc give road safety award to the bus driver

डीटीसी प्रवक्ता आरएस मिनहास ने बताया क‌ि डीटीसी, राजधानी को जीरो एक्सीडेंट ऑपरेशन बनाना चाहती है। हमें उन 232 ड्राइवर को अवार्ड देने में बड़ी खुशी हो रही है जिन्होंने ने 2013-14 में एक भी एक्सीडेंट नहीं किया है और यात्रियों को सही सलामत उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया है।

मंगलवार को चीफ सेक्रेटरी डीएम सपोलिया ड्राइवरों को रोड सेफ्टी अवॉर्ड देंगे। इसके साथ ही मिनहास ने ये भी बताया कि अवॉर्ड के रूप में ड्राइवरों को 5,000 की नगद रकम और एक सर्टिफिकेट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed