फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dtc employees will beg on diwali, sai kejri govt is dictator

दिवाली पर सीएम के घर भीख मांगेंगे डीटीसी कर्मी, केजरीवाल सरकार पर तानाशाही का आरोप

Tue, 06 Nov 2018 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Nov 2018 05:52 AM IST
विज्ञापन
dtc employees will beg on diwali, sai kejri govt is dictator
डीटीसी मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते डीटीसी के अस्थायी कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

डीटीसी के अस्थायी कर्मचारियों का 15वें दिन भी आईपी डिपो स्थित डीटीसी मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने और कर्मचारियों को काम से निकाल दिया है। कर्मचारी लगातार प्रशासन की ओर से उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी सुध नहीं ले रहा है। कर्मचारी दिवाली के मौके पर मुख्यमंत्री के घर का घेराव करके भीख मांगेंगे।

विज्ञापन


डीटीसी कॉन्ट्रैक्च्युअल इंप्लाइज यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज शर्मा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल दूसरों के घरों का चूल्हा बुझाकर अपने घर को रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार धरना-प्रदर्शन करके ही सत्ता में आई थी और अब हम अपने हक के लिए आवाज उठा रहे हैं तो हमारे खिलाफ तानाशाही करके नौकरियों से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को धरना-प्रदर्शन करते हुए 15 दिन हो चुके हैं और डीटीसी प्रबंधन ने करीब 300 कर्मचारियों को काम से निकाल दिया है। हालांकि डीटीसी प्रबंधन द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है। प्रशासन के रवैये से परेशान कर्मचारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को चेताया कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, तो कर्मचारी मुख्यमंत्री और अन्य सभी नेताओं के उन सभी कार्यक्रमों में पहुंचकर हंगामा करेंगे, जहां वे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed