फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTC driver dies trapped between two buses in Delhi

दो बसों के बीच फंसकर डीटीसी चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Nov 2018 07:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Nov 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
DTC driver dies trapped between two buses in Delhi
डीटीसी बस- फाइल
आनंद विहार बस अड्डे के सामने रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो बसों के बीच फंसकर डीटीसी बस चालक  शिव कुमार (33) की मौत हो गई। सड़क पर बस का शीशा साफ करने के दौरान डग्गामार बस ने उसे टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे के बाद आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान बक्सर, हापुड़ निवासी इदरीस (55) के रूप में हुई है। डग्गामार बस को भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शिव कुमार परिवार के साथ गांव मावी कलां, बागपत (यूपी) में रहता था। वह डीटीसी में चालक था। फिलहाल उसकी तैनाती आनंद विहार बस डिपो में थी। रविवार सुबह करीब 10.15 बजे वह परिचालक सचिन तोमर के साथ गुरुग्राम के लिए आनंद विहार बस अड्डे से बस लेकर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच बस अड्डे के बाहर आकर शिव कुमार बस का साइड का शीशा साफ करने लगा। मेन रोड पर ट्रैफिक अधिक था। इसी दौरान साइड से आई एक अवैध बस (डग्गामार) ने शिव कुमार को दोनों बसों के बीच रगड़ दिया। 


शिवकुमार दोनों बसों के बीच पिस गया। गंभीर हालत में शिव को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शिव कुमार का शव परिवार को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed