फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTC buses will soon have facility of e-tickets through app

डीटीसी बसों में एप के जरिए मिलेगा ई-टिकट, सफर करते हैं तो जान लें ये जरूरी बातें

Tue, 07 Jul 2020 02:35 AM IST
Vikas Kumar सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Jul 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
DTC buses will soon have facility of e-tickets through app
डीटीसी बस - फोटो : अमर उजाला

बसों में यात्रियों को जल्द ही ट्रेन की तर्ज पर ई-टिकट की सुविधा उपलब्ध होगी। यात्रियों को न तो कैश देना होगा और न ही उन्हें कागजी टिकट दिया जाएगा। बस, क्यूआर कोड स्कैन करना होगा इसके बाद भीम, यूपीआई, पेटीएम सहित अन्य डिजिटल माध्यमों से किराए का भुगतान कर सकेंगे। 

विज्ञापन


बसों में कांटेक्ट लेस टिकटिंग सिस्टम विकसित करने के लिए इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) की टीम ने एप्लीकेशन प्रोग्राम इंटरफेस (एपीआई) और चार्ट-आर नाम से एप विकसित किया है। आईआईआईटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रवेश बियानी ने बताया कि क्लस्टर बसों में इसका ट्रायल हो चुका है। जल्द ही डीटीसी बसों में भी ट्रायल के बाद यात्रियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन


यह प्रणाली पूरी तरह कांटेक्ट लेस होगी। इसके लिए यात्रियों को अपने मोबाइल में एप डाउनलोड करना होगा। एप में एक से दूसरे स्थान तक जाने की पूरी जानकारी के साथ किराए का भी विवरण दर्ज होगा। यात्री को बस में सवार होने के बाद अपने गंतव्य की जानकारी दर्ज कर करनी होगी। इसके साथ ही किराए की राशि दिखाई देगी। इसके बाद यात्री बस में लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर किसी भी डिजिटल माध्यम से किराए का भुगतान कर सकेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रायल के बाद सरकार की मंजूरी मिलते ही इस माह के अंत तक यात्रियों को यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलेगी राहत
अभी बसों में कांटेक्ट लेस टिकट का प्रावधान नहीं है। डीटीसी और क्लस्टर बसों में कार्ड स्वैप कर टिकट खरीदने का प्रावधान है। लेकिन ज्यादातर बसों में मशीन खराब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नई व्यवस्था से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। 


हर बार नहीं देना होगा ब्योरा
एप से पहली बार टिकट लेते समय ही यात्री को अपना विवरण दर्ज करना होगा। अगली बार सफर करने पर सिर्फ गंतव्य की जानकारी दर्ज करनी होगी, इसके साथ ही किराए के भुगतान का विकल्प सामने होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed