{"_id":"59f356254f1c1bb6678b7d76","slug":"dtc-bus-service-is-preferred-by-hoho-bus-by-tourists-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों को खूब भा रही डीटीसी की दिल्ली दर्शन सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों को खूब भा रही डीटीसी की दिल्ली दर्शन सेवा
अरुण कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Oct 2017 04:35 PM IST
सार
- हाईटेक होहो बसों की तुलना में दिल्ली दर्शन सेवा के पास ढाई गुना अधिक यात्री
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटकों को राजधानी घुमाने में जुटी डीटीडीसी की होहो बस सेवा की तुलना में डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) की दिल्ली दर्शन बस सेवा पर्यटकों को ज्यादा भा रही है। फेस्टिव सीजन में लोग बढ़-चढ़कर दिल्ली दर्शन सेवा का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली दर्शन बस सेवा पर्यटकों को इतनी पसंद आ रही है कि दिल्ली टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई हाईटेक होहो बस सेवा भी पीछे हो गई है। दिल्ली दर्शन सेवा को होहो की तुलना में ढाई गुना अधिक यात्री मिल रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली दर्शन बस सेवा
- दिल्ली दर्शन के लिए डीटीसी रोजाना सुबह साढ़ 9 बजे एक बस चलाती है।
- दिल्ली के सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों के भ्रमण के लिए डीटीसी की ओर से 200 रुपए प्रति यात्री किराया लिया जाता है।
- एक बस में 33 यात्रियों को भ्रमण कराया जाता है।
- एक बस साल भर में करीब 10 हजार 300 यात्रियों को दिल्ली भ्रमण करवाती है।
नोट: दिल्ली दर्शन सेवा के अधिकारी अनुज सिन्हा के अनुसार।
हाईटेक होहो सेवा
- होहो बसों में दिल्ली भ्रमण के लिए किराया 500 रुपए है।
- दिल्ली भ्रमण के लिए होहो की 6 बसें चल रही हैं।
- फेस्टिव सीजन में इन बसों में यात्रियों की संख्या करीब 120 होती है, जबकि ऑफ सीजन में यह संख्या घटकर करीब 80-85 पहुंच जाती है।
- एक बस साल भर में करीब 4680 यात्रियों को दिल्ली भ्रमण करवाती है।