{"_id":"5dbad9a88ebc3e93d965a826","slug":"dtc-bus-driver-in-heavy-debt-try-to-loot-cashier-but-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज के बोझ तले दबा डीटीसी ड्राइवर, हथियार ले डिपो में कैशियर को लूटने पहुंचा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज के बोझ तले दबा डीटीसी ड्राइवर, हथियार ले डिपो में कैशियर को लूटने पहुंचा, गिरफ्तार
Thu, 31 Oct 2019 06:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 31 Oct 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
loot shimla
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के गाजीपुर डिपो में काम करने वाला डीटीसी का ड्राइवर यूपी में मोदीनगर के हापुड़ रोड सब्जी मंडी निवासी भरतभूषण त्यागी (38) बुधवार सुबह श्रीनिवासपुरी डीटीसी बस डिपो में लूटपाट करने पहुंच गया।
विज्ञापन
यहां उसने हवा में गोली चलाई और पिस्टल की बट मारकर डिपो के कैशियर त्रिलोकपुरी निवासी महावीर सिंह (59) को घायल कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों और डिपो कर्मचारियों ने उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से एक पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि भरतभूषण ने काफी कर्ज ले रखा है। इससे छुटकारा पाने के लिए उसे पैसे की जरूरत थी। आठ वर्ष पहले वह आरोपी श्रीनिवासपुरी डिपो में काम कर चुका है। उसे जानकारी थी कि कैशियर के पास कितना पैसा होगा और उसे किस वक्त लूटा जा सकता है।
विज्ञापन
डिपो में जाकर हवाई फायरिंग के बाद उसने पिस्टल की बट मारकर महावीर सिंह को घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर स्टाफ पहुंच और भारतभूषण को दबोच लिया। इस दौरान वह भी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, कट्टा व कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस को इसकी सूचना बुधवार सुबह 9:42 पर दी गई। उस समय महावीर सिंह के पास 4.53 लाख रुपये कैश था। पुलिस भरतभूषण से हथियार लाने का स्रोत पूछ रही है।