फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTC bus collided with five vehicles in New Friends Colony one died several injured

दिल्ली में भीषण हादसा: DTC बस ने पांच गाड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत; 4 घायल, स्कूटी सवार की टांग कटकर अलग

Wed, 24 May 2023 10:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 May 2023 10:12 PM IST
सार

क्लस्टर बस रूट नंबर 534 जो नेहरू प्लेस की तरफ से आते हुए महारानी बाग की तरफ जा रही थी। बस का मशी गढ़ चौक न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के पास ब्रेक फेल हो गया। 

विज्ञापन
DTC bus collided with five vehicles in New Friends Colony one died several injured
डीटीसी बस ने पांच गांड़ियों में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कालोनी में बुधवार शाम नारंगी रंग की क्लस्टर बस बेकाबू हो गई। बस ने मसीगढ़ लाल बत्ती पर खड़े पांच वाहनों को एक के बाद एक टक्कर मार दी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल पर चीख-पुकार के बीच राहगीर मदद को भागे। हादसे में ऑटो चालक की बुरी तरह कुचलने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार की एक टांग कटकर अलग हो गई। 

विज्ञापन

घायलों को नजदीकी होली फैमिली और फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ऑटो चालक का शव कब्जे में लेकर एम्स मोर्चरी भेज दिया है। मृतक की पहचान शान मोहम्मद के रूप में हुई है। परिवार में पत्नी के अलावा दो साल की एक बेटी है। शान मोहम्मद मूल रूप से फर्रुखाबाद यूपी के रहने वाले थे। दिल्ली के गढ़ी गांव में रहते थे और ऑटो चलाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण-पूव जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि हादसा बुधवार शाम करीब 4.45 बजे मसीगढ़ लाल बत्ती पर हुआ। रूट संख्या-534 (महरौली से आनंद विहार) की बस महरौली से आनंद विहार की ओर जा रही थी। इस बीच मोदी मिल फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय बस को बाईं ओर मुड़ना था। लेकिन बस बाईं ओर न मुडकर लाल बत्ती पर खड़े वाहनों को रौंदती चली गई।

विज्ञापन

बस की चपेट में एक ऑटो, दो स्कूटी, एक वैगनआर कैब व एक कार आ गए। हादसे में कैब चालक अल्ताफ, स्कूटी सवार सगीर, होली फैमिली अस्पताल के डॉक्टर सज्जाद-उल-इस्लाम, कलीमुद्दीन और तहसीन नामक लोग जख्मी हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि स्कूटी सवार सगीर की टांग कटकर अलग गई। वह परिवार के साथ जैतपुर खड्डा कॉलोनी में रहता है। वह स्कूटी पर कपडे बेचता है। वहीं आरोपी बस ड्राइवर की पहचान 35 वर्षीय नीरज कुमार के तौर पर हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed