{"_id":"6217b35d28468c0b49735071","slug":"dtc-bus-and-bike-collision-two-students-killed-two-seriously-injured-were-going-home-after-being-discharged-from-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीटीसी बस और बाइक की भिड़त: दो छात्र की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, स्कूल से छुट्टी होने के बाद जा रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीटीसी बस और बाइक की भिड़त: दो छात्र की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, स्कूल से छुट्टी होने के बाद जा रहे थे घर
Thu, 24 Feb 2022 10:03 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 24 Feb 2022 10:03 PM IST
सार
मृत बच्चों की शिनाख्त हरियाणा के झज्जर जिला स्थित लोहट गांव निवासी आशीष और विनीत के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान लोहट गांव निवासी तुषार और नितिन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
child dead
विस्तार
जाफरपुर कलां इलाके में गुरुवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो स्कूली छात्र की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी छात्र बाइक पर सवार थे और उनकी बाइक डीटीसी बस से टकरा गई। दो छात्रों की मौके पर मौत हो गई। घायलों का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। चारों बच्चे बाइक पर सवार थे और स्कूल से छुट्टी होने के बाद बाइक से अपने घर जा रहे थे। पुलिस लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृत बच्चों की शिनाख्त हरियाणा के झज्जर जिला स्थित लोहट गांव निवासी आशीष और विनीत के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान लोहट गांव निवासी तुषार और नितिन के रूप में हुई है। चारों छात्र सुरेहड़ा स्थित स्कूल में दसवीं और 12वीं कक्षा में पढ़ते थे। घटना गुरुवार दोपहर दो बजे हुई। स्कूल से छुट्टी होने के बाद चारों छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर गांव की ओर जा रहे थे। चारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
सुरेहड़ा स्थित विद्यालय से निकलकर ढांसा रोड के रास्ते छात्र रावता मोड़ से थोड़ी दूर पहले पहुंचे तभी इनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बाइक डिवाइडर के किनारे से होती हुई एक कट पर पहुंची। जहां से वह यू टर्न लेने लगे। जैसे ही इनकी बाइक मुड़ी तभी ढांसा की ओर से आ रही एक डीटीसी बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक के गिरते ही चारों छात्र बस के नीचे आ गए। जब तक चालक ने ब्रेक लगाया तब तक चारों कुचल गए।
विज्ञापन
हादसा के बाद मौके पर कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने आशीष और विनीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल बच्चों को इलाज सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर डीटीसी बस चालक नजफगढ़ निवासी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। बस हरिनगर डिपो की है और ढ़ासा और नजफगढ़ के बीच चल रही है।
छात्र बस से आते थे स्कूल
पुलिस ने छात्रों के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद चारों छात्रों के परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार वालों ने बताया कि बच्चे रोज बस से स्कूल आते थे। उनलोगों ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह अपनी बाइक से स्कूल आए हैं।