फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dsughters Still afraid to leave the house in the evening after nirbhaya case

निर्भया केस: वसंत विहार में... अभी भी शाम को घर से निकलने में डरती हैं बेटियां

Sun, 15 Dec 2019 07:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अरुण कुमार, नई दिल्ली
अरुण कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Dec 2019 07:13 AM IST
विज्ञापन
Dsughters Still afraid to leave the house in the evening after nirbhaya case
वसंत विहार बस स्टॉप - फोटो : अमर उजाला

सात साल पहले निर्भया के साथ हुई दरिंदगी का चश्मदीद बना वसंत विहार इलाका आज भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के इंतजार में है। आलम यह है कि जिस बस स्टॉप से इस हैवानियत भरी वारदात की शुरुआत हुई, वहां महज एक सीसीटीवी कैमरा लगाकर सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे छोड़ दी गई। 

विज्ञापन


16 दिसंबर 2012 को वसंत विहार इलाके में निर्भया के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात से देश की जनता में उबाल आ गया था। घटना की सातवीं बरसी पर लोगों को इंतजार है कि दोषियों को जल्द फांसी दी जाए। उस समय सरकार ने भी दिल्ली में महिलाओं की पुख्ता सुरक्षा के दावे किए थे। 
विज्ञापन


इन्हीं दावों को जायजा लेने के लिए शनिवार को ‘अमर उजाला’ की टीम ने वसंत विहार बस स्टॉप की लाइव रिपोर्टिंग की तो चौंकाने वाली हकीकत सामने आई। यहां हालात आज भी जस के तस हैं। यहां करीब दो घंटे के दौरान बस स्टॉप के दोनों ओर करीब 500 मीटर के दायरे में एक भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके की बेटियां शाम होते ही अभी भी घरों से निकलने में डरती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों के लिए माहौल असुरक्षित

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे इस बस स्टॉप के आसपास वाहनों की अवैध पार्किंग का जमावड़ा मिला। यहां पर बस स्टॉप पर कामकाजी युवक-युवतियां बड़ी संख्या में बसों का इंतजार करते नजर आए। इस बीच एक युवती से जब बात की गई तो उसने अपना नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि वह मुनिरका गांव में कई सालों से रहती हैं। 

निर्भया के साथ हुई घटना के बाद वसंत विहार बस स्टॉप के आसपास करीब 800 मीटर के दायरे में लगभग 6 महीनों तक वाहनों के खड़े होने पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन अब फिर से माहौल पहले जैसा असुरक्षित है। बस स्टॉप के आसपास पुलिस बूथ भी नहीं है और पुलिसकर्मी भी नहीं दिखाई देते। शाम के समय वह बस स्टॉप के आसपास असुरक्षित महसूस करती हैं।

एक सीसीटीवी कैमरे के भरोसे बस स्टॉप की सुरक्षा

वसंत विहार बस स्टॉप के पास के करीब 15 साल से काम करने वाले मेहंदी हसन ने बताया कि घटना के बाद बस स्टॉप के पास सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि सीसीटीवी कैमरा काम करता है या नहीं? निर्भया के साथ हुई घटना आज भी उन्हें याद है और वह चाहते हैं कि दोषियों को जल्द फांसी मिले। 

जिस वक्त यह घटना घटी थी उस समय यह वसंत विहार थाना क्षेत्र के दायरे में आता था, लेकिन अब यह थाना किशनगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आता है। अगर वसंत विहार बस स्टॉप पर कोई अनहोनी हो जाए और किसी को थाने पहुंचना हो तो यहां से थाना काफी दूरी पर पहुंचा दिया गया है। उन्होंने कहा कि बस स्टॉप पर एक सीसीटीवी कैमरा लगाकर छोड़ दिया गया है। यहां शाम के वक्त असामाजिक तत्व भी घूमते हैं, जिनसे खासतौर पर लड़कियों को खतरा रहता है।

घटनास्थल के आसपास पीजी में रहती हैं लड़कियां

वसंत विहार बस स्टॉप से कुछ ही मीटर की दूरी पर मुनिरका गांव स्थित पेइंग गेस्ट (पीजी) में बड़ी संख्या में कामकाजी लड़कियां रहती हैं। यहां से बाहर आने वाली लड़कियां अधिकतर इसी बस स्टॉप से बस या इसके पास से ऑटो रिक्शा लेकर अपने गंतव्यों तक जाती हैं। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी घटना के बाद जो सुरक्षा के इंतजाम यहां किए गए हैं, वे ना के बराबर हैं। पुलिस को वसंत विहार इलाके समेत अन्य सभी इलाकों में लड़कियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed