फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drunken father killed one-year-old daughter in noida

शराबी पिता ने एक साल की बेटी को पटक कर मार डाला, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Sat, 02 Feb 2019 06:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 02 Feb 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
Drunken father killed one-year-old daughter in noida
डेमो - फोटो : डेमो

शराब के नशे में धुत पिता ने एक साल की बेटी को जमीन पर पटक कर मार डाला। आरोपी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। तभी पत्नी की गोद से लेकर बच्ची को पटक दिया। घटना गढ़ी चौखंडी गांव में हुई। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


मूल रूप से कन्नौज निवासी पंकज (35) अपनी पत्नी गुड़िया और बच्चों के साथ गढ़ी चौखंडी में राजू के मकान में किराये पर रहता है। दोनों की शादी आठ साल पहले हुई है। पंकज पेशे से कारपेंटर है और शराब पीने का आदी है। शराब पीकर घर आने के बाद वह अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। 30 जनवरी की रात शराब पीकर घर पहुंचा, जहां उसकी पत्नी के साथ बहस हो गई। गुस्से में आकर पंकज ने गुड़िया के हाथ से एक वर्षीय बेटी को छीनकर जमीन पर पटक दिया। बच्ची बेहोश हो गई। इसके तुरंत बाद साथ रहने वाली पंकज की बहन बच्ची को अस्पताल ले गई। वहां से बच्ची को राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में गुड़िया ने अपने पति पंकज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी अभी फरार है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed