{"_id":"510e6dc41d02bfdb7663820f8e185cdd","slug":"drunk-young-men-flirting-with-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पी रहे युवकों ने छात्रा से की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पी रहे युवकों ने छात्रा से की छेड़खानी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 28 Oct 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी टाउनशिप में सोमवार को एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पार्क में बैठकर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
छात्रा के वहां से निकलने के दौरान छेड़छाड़ की गई। परिजनों ने एनटीपीसी पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के एनटीपीसी टाउनशिप में सोमवार शाम शंकर और पवन नाम के दो युवक पार्क में बैठकर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
उसी दौरान वहां से एक छात्रा (15 वर्षीय) जा रही थी। उसी दौरान दोनों आरोपी छात्रा से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर उसे डांट फटकार लगाई। उसने घटना की सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन