फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   drunk wine then entered in the house and firing

पहले बाहर शराब पी और फिर घर में घुसकर फायरिंग

Mon, 04 Jan 2016 06:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 04 Jan 2016 06:29 AM IST
विज्ञापन
drunk wine then entered in the house and firing

थाना क्षेत्र के अस्तौली गांव में शनिवार रात एक व्यक्ति ने घर के सामने खड़े होकर शराब पी रहे लोगों का विरोध किया। इस पर दबंगों ने उसके घर में घुसकर कई राउंड फायरिंग की। परिवार के लोगों की पिटाई कर डाली। पीड़ित की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


शंकर सिंह ने आरोप लगाया कि वह परिवार के साथ घर में सो रहा था। रात में गांव के हरेंद्र, मोहित, कलुआ, पवन और सतीश शराब के नशे में आए। वह घर के सामने खड़े होकर शराब पीने लगे।
विज्ञापन


वहीं पर पांचों गाली-गलौज करने लगे। शंकर ने उनसे कहीं और जाकर शराब पीने के लिए कहा और वापस घर आ गया। इतने में ही पांचों आरोपी दीवार फांदकर घर में घुस गए। कहने लगे कि वह घर में ही बैठकर शराब पीएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात पर कहासुनी हो गई। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। घर में रखे लाठी-डंडों से परिवार के लोगों को पीटकर घायल कर दिया। इसमें दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed