फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drunk husband attacks woman fatally in Faridabad

पति दूसरी औरत पर है फिदा: नशे में युवक ने पत्नी संग किया ऐसा सलूक... महिला पहुंच गई थाने, सुनाई पूरी आपबीती

Tue, 02 Apr 2024 11:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 02 Apr 2024 11:11 PM IST
सार

पत्नी का आरोप है कि उनके पति का पिछले चार सालों से दूसरी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह उसे मारने के बाद उस महिला के साथ रहना चाहता है।

विज्ञापन
Drunk husband attacks woman fatally in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नशे में धुत व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के इरादे से गला दबाने की कोशिश की। महिला ने पुलिस को सूचना दी, इसपर आरोपी पति फरार हो गया। पत्नी का आरोप है कि उनका पति गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया का आदमी है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सेक्टर 62 निवासी रेखा कौशिक ने बताया कि उनका पति विकास कौशिक उर्फ सन्नी शराब का सेवन करता है। नशे की हालत में उनका पति उनके साथ मारपीट करता है। महिला पहले भी अपने पति विकास के खिलाफ मारपीट की शिकायत सीएम विंडो पर कर चुकी है। इसके बाद उनके पति विकास ने लिखित तौर पर माफी मांगी। 31 मार्च को उनका पति विकास नशे में धुत होकर घर आया और गाली गलौज करने लगा। उसने महिला का गला दबाने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उनके पति का पिछले चार सालों से दूसरी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह उसे मारने के बाद उस महिला के साथ रहना चाहता है। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर आने पर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उनके पति का गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया के साथ संबंध है। उनके पति विकास ने पीड़ित महिला के परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed