फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drunk car driver assaulted policemen in Gurugram

Gurugram: नशे में धुत कार चालक ने पुलिसकर्मियों को धुना, गाली-गलौज भी की; अब पहुंचा जेल

Sat, 09 Mar 2024 09:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: श्याम जी. Updated Sat, 09 Mar 2024 09:41 PM IST
सार

गुरुग्राम के सेक्टर-40 थाना एरिया में पुलिस के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Drunk car driver assaulted policemen in Gurugram
गुरुग्राम पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-40 क्षेत्र में शराब के नशे में धुत कार चालक को रोकने पर चालक ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज की। इतना ही नहीं चालक ने पुलिसकर्मियों से मारपीट भी की। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पीएसआई भीम सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ देर रात सेक्टर-40 थाना एरिया में एक रेस्टोरेंट के पास नाकाबंदी कर रहे थे। इस दौरान एक कार चालक शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चलाता हुआ आया। उसे रुकवाने का प्रयास किया गया तो आरोपी ने गाड़ी रोकने की बजाय भगाने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने नाकाबंदी कर गाड़ी को रुकवा लिया। 
विज्ञापन


आरोपी से जब पूछताछ कर जांच शुरू की गई तो उसने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं बाद में वह धक्का मुक्की करते हुए पुलिसकर्मियों से मारपीट करने लगा। इस पर उन्होंने सेक्टर-40 थाना पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed