फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drugs of heart, diabetes and hepatitis were cheaper, NPPA controlled 58 types of medicines

दिल, मधुमेह और हेपेटाइटिस की दवाएं हुईं सस्ती, एनपीपीए ने 58 तरह की दवाओं के मूल्य को किया नियंत्रित

Sat, 07 Jul 2018 08:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Jul 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
Drugs of heart, diabetes and hepatitis were cheaper, NPPA controlled 58 types of medicines

केंद्र सरकार ने फिर दवाओं की कीमत पर नियंत्रण करने की पहल की है। सरकार ने पिछले वर्ष तक 811 तरह की दवाओं की कीमत को कम किया था। जबकि इस बार एक माह के दौरान दो बार महंगी दवाओं को नियंत्रण के दायरे में लाया गया है।  

विज्ञापन


हाल ही में राष्ट्रीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 58 तरह की दवाओं की कीमत को कम किया है। इनका इस्तेमाल हृदय से जुड़ी समस्या, हेपेटाइटिस सी और मधुमेह के इलाज में किया जाता है। 58 में से 56 दवाओं की कीमत का खुदरा मूल्य तय किया गया है। साथ ही दो की उच्चतम सीमा तय की गई है। औषधि (कीमत नियंत्रण) आदेश 2013 के तहत इन दवाओं की कीमतों को संशोधित किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 58 दवाओं की सूची में सोफोसबुवीर व लेडीपासवीर शामिल हैं। इसका इस्तेमाल हेपेटाइटिस सी के इलाज में किया जाता है। एनपीपीए ने तेनेलिगलिपटिन मेटफोरमिन टैबलेट की खुदरा कीमत को भी नियंत्रित किया है। इसका इस्तेमाल मधुमेह के इलाज में किया जाता है। वहीं, इससे पहले 12 जून को बैठक के बाद प्राधिकरण ने करीब 30 तरह की दवाओं की कीमत को नियंत्रित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो अगले माह भी करीब 20 से ज्यादा दवाएं नियंत्रण के दायरे में आ सकती हैं। इसी के साथ ही देश में करीब एक हजार से ज्यादा दवाएं मूल्य नियंत्रण में शामिल हो जाएंगी। इसका सीधा लाभी गरीब मरीजों को होगा। इतना ही नहीं सरकार जल्द ही आवश्यक दवाओं की सूची में बदलाव करने जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस सूची में अब तक करीब 350 तरह की दवाएं शामिल हैं, जिन्हें बढ़ाकर 500 तक ले जाने की योजना है। इस पर काम चल रहा है। जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed