फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   drone observed in Arnia sector jammu Border Security Force BSF troops fired at it

पाकिस्तान की नापाक हरकत: अरनिया सेक्टर में ड्रोन की घुसपैठ, बीएसएफ के जवानों ने की कई राउंड फायरिंग

Thu, 09 Jun 2022 08:01 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 09 Jun 2022 08:01 AM IST
सार

पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने की नापाक हरकतों में जुटा हुआ है। ऐसी ही एक हरकत आज की है। जम्मू संभाग में सीमा पार से ड्रोन की घुसपैठ हुई। हालांकि, बीएसएफ ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया।

विज्ञापन
drone observed in Arnia sector jammu Border Security Force BSF troops fired at it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाच नहीं आ रहा है। गुरुवार तड़के करीब 4.15 बजे जम्मू संभाग के अरनिया सेक्टर में ड्रोन की गतिविधि देखी गई। यह ड्रोन पाकिस्तान की तरफ से आया था। ड्रोन की रोशनी देखते ही बीएसएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला। कई राउंड की गई फायरिंग के बाद ड्रोन वापस लौट गया। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

ड्रोन के जरिए सीमा पार से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) एक रणनीति के तहत इस पार भेजी जा रही है। जिसे अधिकांशत: हाईवे के नजदीक गिरया जा रहा है। इसका मकसद है कि आईईडी आसानी से आतंकियों के लिए काम करने वाले मददगारों तक पहुंच जाए। बीते कुछ दिनों से सीमा पार से ड्रोन के जरिये विध्वंसक सामान गिराने के कई मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन

कानाचक क्षेत्र में मंगलवार को मिली आईईडी भी जम्मू-पुंछ हाईवे के अखनूर के नजदीक थी। इसके पहले पिछले साल अखनूर पुल के नजदीक हाईवे के पास छह किलो की आईईडी मिली थी। कुछ दिन पहले कठुआ के राजबाग में भी पेलोड के साथ आया ड्रोन हाईवे तक पहुंच गया था।


 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि सीमा पार से हाईवे के आसापास आईईडी इसलिए गिराई जाती है कि इसे लेने पहुंचे मददगारों को दिक्कत न हो, यदि कहीं किसी तरह फंसने की स्थिति आ जाए तो भागने में भी आसानी हो। हाईवे पर वाहनों की मूवमेंट अधिक होती है। यहां पहचान करना मुश्किल हो जाता है। 


 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कठुआ, अखनूर, अरनिया और सांबा में पिछले एक साल में ड्रोन के जरिए सीमापार से आईईडी और हथियार लाने के सात मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन इनमें से किसी एक भी रिसीवर को नहीं पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed