{"_id":"5ecaabfe8ebc3e903f6c3863","slug":"drone-cameras-will-be-kept-to-keep-surveillance-on-eid-police-increased-vigil","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर ड्रोन कैमरे से भीड़ पर रखी जाएगी नजर, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर ड्रोन कैमरे से भीड़ पर रखी जाएगी नजर, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
Sun, 24 May 2020 11:03 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 24 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
जामा मस्जिद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-फितर को लेकर पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। लॉकडाउन का पालन कराने और सुरक्षा की दृष्टि से संकरी गलियों में चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रहेगी। लोगों से घर में ही ईद की नमाज अदा करने की अपील की जा रही है। मिश्रित आबादी वाले इलाके में भी चौकसी बढ़ाई है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस ड्रोन कैमरे से नजर रखेगी।
विज्ञापन
जामा मस्जिद इलाके में माइक के माध्यम से लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है। मस्जिदों के इमाम से भी लॉकडाउन का पालन करने की अपील कराई जा रही है। एक ओर जहां ईद को लेकर उल्लास का माहौल है, वहीं पुलिस व प्रशासन ने पर्व को सौहार्द और सुरक्षा के साथ मनवाने के लिए तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। निर्धारित प्वाइंटों पर पुलिस के साथ कुछ जगहों पर अर्धसैनिक बल की टुकड़ी भी तैनात रहेगी। लोग घरों में ही ईद मना सकेंगे। किसी को ईदगाहों और मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं दी गई है। जो लोग लॉकडाउन का पालन नहीं करेंगे और सामूहिक रूप से कोई आयोजन करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीसीपी सेंट्रल संजय भाटिया ने कहा कि पूरे रमजान माह के दौरान लोगों ने पुलिस का साथ दिया है। इसी तरह पर्व को घरों में रहकर ही मनाएं, ताकि कोरोना वायरस से लड़ा जा सके। पुलिस की तरफ से ईद पर जरूरतमंद लोगों की मदद की भी बात कही गई है।