फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drizzly rain occurred in some areas of Delhi

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में बारिश शुरू, मौसम हुआ सुहावना; उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Sat, 27 Jul 2024 07:04 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 27 Jul 2024 07:04 PM IST
सार

दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार शाम को बारिश हुई। रिमझिम हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।

विज्ञापन
Drizzly rain occurred in some areas of Delhi
दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में आज फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। साथ ही हल्की बारिश हो रही है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। कई इलाकों में तेज बारिश तो कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग का कहना था आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। गुरुवार के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन उसके मुताबिक बारिश नहीं हुई थी। 
विज्ञापन


राजधानी में बारिश के बाद कई जगह जलभराव हुआ था। रामपुरा रेलवे अंडरपास पूरी तरह डूब गया। ऐसे में इसे बंद करना पड़ा। यहां काफी बच्चे नहाते भी दिखे, लेकिन इन्हें रोकने वाला कोई नहीं था। एमसीडी के अनुसार, आरकेपुरम स्थित सेक्टर-12, ईस्ट पटेल नगर, रोहिणी सेक्टर-28, बहादुर शाह जफर मार्ग, राणा जी एंक्लेव नजफगढ़, बुराड़ी, ओखला गांव, करोल बाग, सरिता विहार, फतेहपुर बेरी, पुल पहलाद पुर, जोंती आदि जगह जलभराव हुआ। इसके अलावा रामपुरा, रणहोला, त्रीनगर, कृष्णा नगर, अंबेडकर नगर, कालकाजी व डाबड़ी में पेड़ गिर गए। सभी जगह पानी निकालने की कार्रवाई तत्काल की गई। सड़कों व गलियों में गिरे पेड़ों को भी हटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed