{"_id":"04a210a39a12bb58b98c218fda832db6","slug":"driving-while-talking-on-mobile-heavy-fines-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात तो भारी जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात तो भारी जुर्माना
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 13 Nov 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार ड्राइविंग के दौरान मोबाइल के प्रयोग को माना जा रहा है। परिवहन विभाग की रिपोर्ट में कुल हादसों के 30 फीसदी के पीछे मोबाइल का प्रयोग कारण होता है।
विज्ञापन
मोबाइल पर रोक लगाने के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मोबाइल प्रयोग करने पर जुर्माना राशि में बढ़ोतरी करने का भी निर्णय लिया गया है।
आरआई सुधीर वर्मा ने बताया कि विभागीय रिपोर्ट में दो पहिया और चौपहिया वाहनों के हादसों में मोबाइल की बड़ी जिम्मेदारी है।
विशेषज्ञों का मानना है कि मोबाइल प्रयोग करने के दौरान व्यक्ति का मस्तिष्क अपना ध्यान बातचीत पर लगा लेता है। ऐसे में सड़क पर उसका ध्यान केंद्रित नहीं रह पाता है। सुरक्षित सफर केलिए मोबाइल पर रोक लगानी ही होगी।
विज्ञापन
इसके लिए नए एक्ट में जुर्माना 500 रुपये से बढ़ाकर 2000 करने की तैयारी है। इसके अलावा वाहन और मोबाइल निर्माता कंपनियों को पत्र लिखकर जानकारी मांगी गई है कि क्या ऐसा उपाय हो सकता है, जिससे ड्राइविंग सीट पर मोबाइल का प्रयोग न हो सके।
विज्ञापन