फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drivers were troubled by jam in South Delhi throughout the day

Delhi: दक्षिण दिल्ली में दिनभर जाम से परेशान रहे वाहन चालक, आश्रम फ्लाईओवर 45 दिन के लिए बंद

Mon, 02 Jan 2023 10:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 02 Jan 2023 10:38 PM IST
सार

रिंग रोड पर आश्रम फ्लाईओवर से आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन को जोड़ने के कारण फ्लाईओवर को बंद करने के चलते पूरे दिन दक्षिण दिल्ली के सभी प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा। लाजपत नगर फ्लाईओवर से लेकर महारानी बाग की ओर जाने वाले मार्ग पर सुबह से ही भीषण जाम था।

विज्ञापन
Drivers were troubled by jam in South Delhi throughout the day
सड़क जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक जनवरी की शाम को आश्रम फ्लाईओवर बंद होने से सोमवार को पहला कार्य दिवस था। कार्य दिवस के चलते आश्रम फ्लाईओवर की तरफ भारी संख्या में वाहन पहुंचे। ऐेसे में आश्रम के आसपास के इलाकों समेत दक्षिण व नई दिल्ली में सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया था। आश्रम चौक पर सुबह से लेकर सोमवार देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही। आश्रम फ्लाइओवर के बंद होने से निजामुद्दीन, बारापूला, कालिंदी कुंज, मथुरा रोड समेत दूसरे रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। इससे कालिंदी कुंज और निजामुद्दीन होकर नोएडा से दिल्ली आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। इससे पहले आश्रम फ्लाईओवर को नए फ्लाईओवर से जोड़ने के कारण आश्रम फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही रविवार दोपहर को बंद कर दी गई थी। भारी जाम को देखते हुए तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या को बढ़ाकर 30 कर दिया गया है।

विज्ञापन


इन मार्गों पर दिन भर लगा रहा जबरदस्त जाम
रिंग रोड पर आश्रम फ्लाईओवर से आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन को जोड़ने के कारण फ्लाईओवर को बंद करने के चलते पूरे दिन दक्षिण दिल्ली के सभी प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा। लाजपत नगर फ्लाईओवर से लेकर महारानी बाग की ओर जाने वाले मार्ग पर सुबह से ही भीषण जाम था। ऐसे में लाजपत नगर से होकर सराय काले खां, डीएनडी, महारानी बाग जाने वाले और सराय काले खां, महारानी बाग से लाजपत नगर, मूलचंद जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी होने शुरू हो गई। दिल्ली-मथुरा रोड, सीवी रमन मार्ग पर ट्रैफिक का भारी दबाव रहा। दिल्ली आने जाने वाले ज्यादातर वाहन चालक कालिंदी कुंज से होकर जाने वाले मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस कारण कालिंदी कुंज, सरिता विहार अंडरपास व ओखला एस्टेट मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। दक्षिण दिल्ली में लगने वाले जाम का असर पूर्वी दिल्ली, नोएडा, और आईजीआई एयरपोर्ट की ओर जाने वाले ट्रैफिक पर भी पड़ने लगा है। मुुख्य मार्गों पर जाम के चलते लोगों ने शार्ट कट अपनाने के चक्कर में कॉलोनियों में घुसना शुरू कर दिया है। इसके चलते स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी हुई। मथुरा रोड, डीएनडी, दोनों तरफ रिंग रोड, लाजपत नगर, कैप्टन गौड़ मार्ग, मोदी मिल, रोड़ नंबर-13, कालिंदी कुंज, एनएफसी, सराय काले खां, आईटीओ व प्रगति मैदान पर दिन भर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या को बढ़ाया गया
दूसरी तरफ आश्रम चौक पर भारी जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) एसएस यादव ने बताया कि आश्रम फ्लाईओवर बंद होने के समय ट्रैफिक के सुचारु संचालन के लिए 15 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। अब इन पुलिसकर्मियों की संख्या को बढ़ाकर 30 कर दिया गया है। विशेष पुलिस आयुक्त ने सोमवार सुबह आश्रम चौक जाकर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। दक्षिण-पूर्वी जिले के एसीपी विजय मलिक देर रात तक खुद आश्रम चौक की ट्रैफिक व्यवस्था को संभालते दिखे।

ट्रैफिक पुलिस ने इन मार्गों को इस्तेमाल करने की सलाह दी

  • नोएडा व गाजियाबाद से डीएनडी होकर एम्स व एयरपोर्ट जाने वाले वाहन चालक निजामुद्दीन, बारापूला और भैरो मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नोएडा से दक्षिण दिल्ली जाने वाले वाहन चालक सरिता विहार होकर निकल सकते हैं।
  • बदरपुर से आने वाले वाहन चालक रिंग रोड और सराय काले खां जाने के लिए माता मंदिर मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बदरपुर, सरिता विहार और जामिया नगर की ओर से आने वाले वाहन चालकों को कैप्टन गौड़ मार्ग, लाजपत नगर और एम्स की ओर जाने के लिए यू-टर्न लेने की सलाह दी गई है।
  • चिराग दिल्ली और आईआईटी की ओर से आने वाले वाहन चालक नोएडा जाने के लिए रिंग रोड का प्रयोग कर आगे जा सकते हैं।
  • एम्स और नई दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन चालक रिंग रोड और मथुरा रोड जाने के लिए लोदी रोड, लाला लाजपत मार्ग का प्रयोग कर अपने गंतव्य की ओर से जा सकते हैं।
  • एम्स और चिराग दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन चालकों को नोएडा राष्ट्रीय राजमार्ग-24 की ओर जाने के लिए लाला लाजपत राय मार्ग का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।
  • एम्स, मूलचंद और लाला लाजपत राय मार्ग से आने वाले वाहन चालक मथुरा रोड, सरिता विहार और बदरपुर की ओर जाने वाले वाहन चालक कैप्टन गौड़ मार्ग होकर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed