फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   driver stopped the train becuse of dead body on track

ट्रैक पर पड़ी थी लाश तो ड्राइवर ने रोक दी ट्रेन

Sat, 22 Aug 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 22 Aug 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
driver stopped the train becuse of dead body on track

तुगलकाबाद से फरीदाबाद की ओर आ रही एक शटल ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रैक पर शव पड़ा देखकर गाड़ी रोक दी। ड्राइवर ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। स्टेशन मास्टर और ड्राइवर के  बीच गाड़ी चलाने को लेकर काफी समय तक विवाद होता रहा। इस दौरान पलवल की ओर अपलाइन पूरी तरह से बाधित हो गई। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामला शुक्रवार दोपहर का है।

विज्ञापन


गाजियाबाद से पलवल जाने वाले शटल दोपहर 1:27 बजे तुगलकाबाद से फरीदाबाद के लिए रवाना हुई। ट्रेन जैसे ही लूप लाइन से स्टार्टर सिग्नल को पार कर मेन लाइन पर चढ़ रही थी तभी ड्राइवर को उसी लाइन पर पड़ा एक शव दिखाई दिया। उसने ट्रेन रोक दी और स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को चलाने का निर्देश दिया, लेकिन ड्राइवर ने ट्रेन चलाने ने इनकार कर दिया। बताया जाता है कि इसको लेकर काफी देर तक दोनों में बहस चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ और जीआरपी की मदद से जब शव को ट्रैक से हटवाया गया तब जाकर ड्राइवर ने दोपहर 2 बजे ट्रेन आगे बढ़ाई। इसके चलते कोटा जनशताब्दी, पठानकोट एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, उज्जैन एक्सप्रेस आदि गाड़ियां पीछे ही खड़ी रहीं। शटल में सवर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed