{"_id":"66a4d5fba884008ea90645d3","slug":"driver-entered-police-station-with-young-man-sitting-on-bonnet-of-car-in-ghaziabad-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: कार के बोनट पर युवक को बैठाकर थाने में घुसा चालक, अब गाड़ी के नंबर से दोनों को ढूंढ रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: कार के बोनट पर युवक को बैठाकर थाने में घुसा चालक, अब गाड़ी के नंबर से दोनों को ढूंढ रही पुलिस
Sat, 27 Jul 2024 04:42 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:42 PM IST
सार
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद कार सवार युवक दूसरे युवक को गाड़ी के बोनट पर बैठाकर थाने के अंदर चला गया। मामले में पुलिस गाड़ी नंबर से चालक और युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
कार लेकर थाने में घुसा चालक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में पैसों के लेन-देन के विवाद में कार सवार युवक ने हेलमेट पहने युवक को बोनट पर जबरन बैठाकर थाने में गाड़ी घुसा दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आए। मामला 25 जुलाई की दोपहर का बताया गया है।
विज्ञापन
मामले में हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार की तरफ से थाने में गाड़ी नंबर के आधार पर मुकदमा कराया गया है। डीसीपी निमिष पाटील का कहना है कि दो युवकों के बीच पैसों के लेन-देन का विवाद है। हेलमेट पहने युवक कार सवार युवक से पैसे लेने आया था, तभी उसकी कार सवार युवक से कहासुनी हो गई। विवाद होने पर चालक गाड़ी लेकर जाने लगा। उसे रोकने के लिए युवक गाड़ी के बोनट पर बैठ गया।
विज्ञापन
इस पर तुरंत चालक ने गाड़ी चला दी। बोनट पर बैठे युवक ने शीशे पर तेज हाथ मारकर उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन चालक गाड़ी को थाने में लेकर घुस गया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डीसीपी के मुताबिक, गाड़ी नंबर से चालक और युवक को तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन