{"_id":"5ea6257a77ed5f381a697f4c","slug":"driver-caught-while-taking-40-people-to-patna-in-tempo","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो में 40 लोगों को भरकर पटना ले जा रहा था चालक, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो में 40 लोगों को भरकर पटना ले जा रहा था चालक, गिरफ्तार
Mon, 27 Apr 2020 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 27 Apr 2020 05:51 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला।
लॉकडाउन के दौरान फंसे हुए लोग अपने घरों तक पहुंचने के लिए हर संभव जुगाड़ लगा रहे हैं। बाहरी दिल्ली के राजपार्क इलाके में एक ऐसे ही मामले में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान टेंपो में सवार 40 लोगों को पकड़ा है। सभी को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है।
पुलिस ने टेंपो चालक अलबेला कुमार और परिचालक रवि शंकर को गिरफ्तार कर लिया है। इनके टेंपो पर दिल्ली से पटना तक मेडिकल उपकरण लाने-ले जाने का कर्फ्यू पास लगा हुआ था। दोनों उसका फायदा उठाकर मोटी रकम लेकर सभी को पटना ले जा रहे थे। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार देर रात को राजपार्क थाने की पुलिस टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया पेट्रोल पंप पर इन लोगों ने यूपी नंबर का एक टेंपो आते हुए देखा।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने टेंपो रोककर तलाशी ली तो वाहन के पिछले हिस्से पर तिरपाल बंधी हुई थी। चालक से पूछा तो उसने आनाकानी करते हुए कहा कि वह मेडिकल उपकरण लेकर पटना जा रहा है।
तिरपाल हटाई तो मेडिकल उपकरणों के डिब्बे के पीछे 40 लोग एक दूसरे से सटकर बैठे थे। चालक और परिचालक को हिरासत में लेकर पुलिसकर्मियों ने मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ के दौरान बताया कि सभी मजदूर हैं।
लॉकडाउन में फंस गए थे। अब सभी अपने घर पटना लौटना चाह रहे थे। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने कितने पैसे में इनको पटना ले जाने का सौदा किया था।