फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   driver along with three people including his brother killed owner In Ghaziabad

Ghaziabad: ड्राइवर ने भाई व अन्य लोगों के साथ मिलकर की मालिक की हत्या, खेत में फेंका शव

Thu, 27 Jun 2024 12:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 27 Jun 2024 12:50 PM IST
सार

गाजियाबाद में ड्राइवर ने अपने भाई समेत तीन लोगों के साथ मिलकर मालिक की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को सोनीपत के खेतों में फेंक दिया था। मामले में जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
driver along with three people including his brother killed owner In Ghaziabad
मृतक का फाइल फोटो व परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के अंसल कॉलोनी में रहने वाले चंद्रभान (48) की हत्या कर शव को सोनीपत के खेतों में फेंक आए। छह दिनों बाद परिजनों को मौत की जानकारी हुई है। हत्या चंद्रभान की कार किराए पर चलाने वाले ड्राइवर, ड्राइवर के भाई समेत तीन लोगों ने मिलकर की। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मूलरुप से महुबा जिला के खरेला गांव में रहने वाले चंद्रभान परिवार के साथ करीब 30 वर्षों से अंसल कॉलोनी में रहते थे। परिवार मे पत्नी ऊषा देवी, बच्चे पूनम, अन्नू, पूजा, रवि और अभिषेक हैं। चंद्रभान ट्रांसपोर्टर थे। उनके पास कई कार हैं। आसपास के लोग उनसे किराए पर कार ले जाते और टैक्सी में चलाते हैं। पावी में रहने वाले दो भाई फारूख और शाहरूख उनकी कार को किराए पर चलाने के लिए ले जाते हैं। 
विज्ञापन


चंद्रभान के भाई आंनद ने बताया कि शुक्रवार सुबह फारूख घर पर आया था। फारूख कार में काम कराने के बहाने की बात कहने लगा। फारूख और चंद्रभान दो चले गए। रास्ते में शाहरूख भी मिल गया था। दोनों आरोपी चंद्रभान को कार मिस्त्री आदिल के पास ले गए थे। चारों एक साथ हो गए थे। इसके बाद चंद्रभान घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने चंद्रभान को फोन किया तो फोन आरोपियों ने उठाया और बोले की चंद्रभान सो रहे हैं। फारूख सुबह से लेकर रात तक चंद्रभान को सोने की बात कहता रहा। रात भर तलाशने के बाद चंद्रभान को कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शनिवार को फारूख और शाहरूख अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ट्रॉनिका सिटी थाने में इस घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। इसके बाद परिजनों पुलिस से चंद्रभान की जानकारी करने के लिए थाने के चक्कर काटते रहे। बुधवार सुबह चंद्रभान के परिजनों को पुलिस ने थाने बुलाया और सोनीपत जाने की बात कही। परिजनों और पुलिस सोनीपत पहुंचे। सोनीपत जाने के बाद पता चला कि चंद्रभान की हत्या कर शव खेतों में  फेंक दिया है। इसके बाद पुलिस और परिजन शव को लेकर लोनी पहुंचे।


कार में झगड़ा होने पर पीटकर मार डाला
पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि चंद्रभान, फारूख, शाहरूख और आदिल चारों एक साथ थे। चारों दिल्ली की तरफ जा रहे थे। रास्ते में चंद्रभान और तीनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़ा होने के बाद चंद्रभान के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में चंद्रभान की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी चंद्रभान के शव को सोनीपत के खेतों में फैंक आए थे। हत्या के बाद आरोपी अपने घर आ गए थे, जिससे किसी को शक ना हो। पुलिस की जांच तेज हुई तो आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed