फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drinking water supply was affected in 30 percent areas of Delhi on Monday

दिल्ली में प्रभावित रही पेयजल आपूर्ति: टैंकरों से चलाना पड़ा काम, लिंक नहर टूटने से 30 प्रतिशत इलाकों में संकट

Tue, 10 Oct 2023 12:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 10 Oct 2023 12:46 AM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत में लिंक नहर टूटने के कारण दिल्ली जल बोर्ड के हैदरपुर-एक, हैदरपुर-दो, बवाना, नांगलोई व द्वारका जल शोधक संयंत्र ठप हैं। इस कारण इन संयंत्रों से जुड़े राजधानी के 30 प्रतिशत इलाकों में पेयजल संकट बना हुआ है।

विज्ञापन
Drinking water supply was affected in 30 percent areas of Delhi on Monday
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

विस्तार

राजधानी के 30 प्रतिशत इलाकों में रविवार की तरह सोमवार को भी पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। इस कारण उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दिल्ली छावनी आदि इलाकों के निवासियों को पूरा दिन पानी के लिए मोहताज रहना पड़ा। उन्हें टैंकरों से कुछ पानी मिल सका, लेकिन उनकी जरूरत के अनुसार यह पानी पर्याप्त नहीं था।

विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत में लिंक नहर टूटने के कारण दिल्ली जल बोर्ड के हैदरपुर-एक, हैदरपुर-दो, बवाना, नांगलोई व द्वारका जल शोधक संयंत्र ठप हैं। इस कारण इन संयंत्रों से जुड़े राजधानी के 30 प्रतिशत इलाकों में पेयजल संकट बना हुआ है और इन इलाकों में रविवार सुबह से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पेयजल समस्या से निजात पाने के लिए लोग दिनभर दिल्ली जल बोर्ड से टैंकर मंगाने में जुटे रहे। पश्चिम विहार में रहने वाले सुभाष चंद्र ने बताया कि कई बार फोन करने पर कई घंटे बाद उनके यहां टैंकर आया, वहीं विकास पुरी निवासी रिया ढल ने बताया कि उन्हें टैंकर से पर्याप्त पानी नहीं मिला। इस कारण वह घर में साफ सफाई नहीं कर सकीं। मुंडका, नजफगढ़ व मटियाला इलाकों के गांवों में भी पानी की आपूर्ति नहीं हुई।
विज्ञापन


आज पांच संयंत्रों से होने लगेगी आपूर्ति
उधर जल बोर्ड ने बताया कि लिंक नहर से जुड़े दिल्ली जल बोर्ड के पांच संयंत्रों से मंगलवार को पेयजल आपूर्ति होनी शुरू हो जाएगी। दरअसल सोनीपत में टूटी लिंक नहर सही कर दी गई है और उससे पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। यह नहर शनिवार को टूट गई थी। इस कारण पांचों संयंत्रों को कच्चा पानी मिलना बंद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लो मीटर लगाने से कई इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी
दिल्ली जल बोर्ड की ओर से शास्त्री पार्क में फ्लो मीटर लगाए जाने के कारण कई इलाकों में दो दिन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे से बुधवार रात दोे बजे तक शास्त्री पार्क के ए, बी, सी और डी ब्लॉक, डीडीए फ्लैट, बुलंद मस्जिद, सीलमपुर, घोंडा, जी ब्लॉक, एच ब्लॉक, गांधी नगर के ए ब्लॉक, सीपीए ब्लॉक न्यू सीलमपुर, डबल स्टोरी वेलकम और निकटवर्ती क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed